ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
राजस्थान

प्रदेश की चार हस्तियों को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से नवाजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान की नामचीन हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया। जयपुर के हुसैन बंधु और डूंगरपुर के मूलचंद लोढ़ा को राष्ट्रपति ने पद्मश्री पुरस्कार से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में नवाजा।

पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने वालों में गजल गायकी और शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जयपुर अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन (हुसैन बंधु),  सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जयपुर के लक्ष्मण सिंह लापोड़िया, सामाजिक कार्य के लिए ही डूंगरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद लोढ़ा शामिल हैं। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार दो संस्करण में प्रदान किए गए। इस दूसरे संस्करण में बुधवार को सामाजिक कार्य, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान, अभियांत्रिकी, व्यापार, उद्योग, मेडिसिन साहित्य, शिक्षा, खेल, सिविल सेवा और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नामचीन हस्तियों को देश के सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कारों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

25 जनवरी को हुई थी पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा

25 जनवरी, 2023 को विजेताओं के नामों की घोषणा की गई थी। उन विजेताओं को 22 मार्च को राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह के पहले संस्करण में भी पुरस्कार दिए किए गए थे। बाकी बचे हुए पुरस्कार विजेताओं को बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इनमें राजस्थान के ये पुरस्कार विजेता शामिल रहे।

गजल गायक और शास्त्रीय संगीत में ख्याति प्राप्त हैं जयपुर घराने के हुसैन बंधु

गजल गायकी और शास्त्रीय संगीत में उत्कृष्ट योगदान के लिए जयपुर घराने से ताल्लुक रखने वाले अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। गजल गायकी के उस्ताद हुसैन बंधुओं का पहला एलबम गुलदस्ता 1980 में रिलीज हुआ था और अभी तक इनके 50 से ज्यादा एलबम आ चुके हैं। वर्ष 2000 में इनको संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। हुसैन बंधुओं ने पूरी दुनिया में गजल और शास्त्रीय संगीत के चैरिटी शो करके समाज सेवा में भी काफी योगदान दिया है।

मूलचंद लोढ़ा आदिवासियों के उत्थान के लिए कर रहे काम

राजस्थान के डूंगरपुर जिला के आदिवासी बहुल बांगड़ इलाके से ताल्लुक रखने वाले मूलचंद लोढ़ा आदिवासियों के उत्थान के लिए जागरण जन सेवा मंडल नाम की संस्था चलाते हैं। मूलचंद लोढ़ा इस क्षेत्र के आदिवासी और पिछड़े इलाकों में चिकित्सा, शिक्षा और आदिवासियों के कल्याण के लिए पिछले पांच दशक से लगातार कार्य कर रहे हैं। इनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए साल 2023 का पद्मश्री सम्मान लोढ़ा को दिया गया है।

लक्ष्मण सिंह लापोड़िया ने जयपुर जिले में जल संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया

सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह लापोड़िया को भी राष्ट्रपति द्वारा पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह के पहले संस्करण के दौरान 22 मार्च को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। लापोडिया ने राजस्थान के जयपुर जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। इन्होंने जल संरक्षण के लिए परंपरागत चौका पद्धति से पांच लाख वर्ग मीटर जमीन को सिंचित और उपजाऊ बनाया है। लापोड़िया ने इलाके के करीब 100 गांवों में जल संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

 

Related Articles

Back to top button