ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
छत्तीसगढ़

गृह सचिव से 65 हजार की ठगी, फर्नीचर संचालक पर केस दर्ज

रायपुर। के गृह सचिव के साथ 65 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने ओडिशा के फर्नीचर कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

गृह सचिव की ओर से ब्लाक 30, सेक्टर 27 नवा रायपुर निवासी आरक्षक (गनमैन) गिरधर कुलदीप (36) ने शिकायत दर्ज कराई कि तीन अप्रैल को रावणभांठा मैदान भाठागांव में आयोजित मेले में गृह सचिव के साथ उनके घर के लिए फर्नीचर खरीदने गया था।
मेला आयोजक से मिलकर मेला में लगे स्टाल के संबंध में जानकारी लेने के बाद मेला में लगे द फर्नीचर किंग के स्टाल पर गए। वहां स्टाल संचालक प्रवीण जान से मिलकर स्टाल में लगे फर्नीचर में से कुल एक लाख आठ हजार कीमत का फर्नीचर पसंद किया।
छूट के बाद 75 हजार रुपये बिल होने पर 50 हजार प्रवीण जान के बैंक खाते में गृह सचिव के मोबाइल से आनलाइन ट्रांसफर किया। तीन से पांच सप्ताह के भीतर संचालक ने फर्नीचर की आपूर्ति करने का वायदा कर बकायदा बिल भुगतान का रसीद दिया।

दूसरे दिन शेष 15 हजार रुपये नकद जमा किया गया, लेकिन उसकी रसीद संचालक ने नहीं दी। अब तक न तो फर्नीचर दिया और न ही बुकिंग रकम संचालक ने लौटाया। मोबाइल पर बात करने पर उचित जवाब न देकर वह टालमटोल करता आ रहा था। परेशान होकर आरक्षक ने थाने में मेला आयोजक सुजीत गुप्ता निवासी भुवनेश्वर (ओडिशा) और द फर्नीचर किंग के संचालक प्रवीण जान निवासी बंगलुरू के खिलाफ चारसौबीसी का केस दर्ज कराया।

 

Related Articles

Back to top button