ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

भदोही में अमित शाह की रैली रद्द, कुर्सी और होर्डिंग सिर पर रखकर इधर-उधर भागे लोग

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही में आज गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली जनसभा अचानक हुई बारिश के बाद रद्द हो गयी। जनसभा स्थल पर अमित शाह के पहुंचने से दो घण्टे पहले ही अचानक बारिश होने लगी।
सभा स्थल पर भारी संख्या में पहुंची भीड़ के बीच बारिश से बचने के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग कुर्सियों और होर्डिंग से सर ढंक कर इधर उधर जाने लगे। बाद में बारिश को रुकता न देखकर जनता वापस लौट गई।
भदोही जिले के ज्ञानपुर में विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आज भाजपा के जन विश्वास यात्रा के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा थी। पिछले एक सप्ताह से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा था।

आज कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा होने लगी थी। अमित शाह को कार्यक्रम स्थल पर 3.45 पर पहुंचना था कि इससे पहले ही करीब दो बजे बारिश होने लगी। पहले तो जनसभा स्थल पर पब्लिक ने कुर्सियों और होर्डिंग से खुद को बारिश से बचाने का प्रयास किया लेकिन जब बारिश नही रुकी तो अमित शाह हो सुनने आये लोग वापस लौट गए।
वापस जाती पब्लिक से भाजपा के नेता मंच से रुकने का अनुरोध करते रहे लेकिन पब्लिक के लिए टेंट न लगा होने के कारण लोगों ने वापस लौट जाने में ही भलाई समझी। जब कार्यक्रम स्थल खाली हो गया इसके बाद अमित शाह का आगमन भी रद्द हो गया। जनसभा में शामिल होने आए योगी सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम बारिश के कारण रद्द हो गया है।

जनसभा स्थल पर गृह मंत्री का विचार सुनने के लिए जनसैलाब आया था। वो लोगों का धन्यवाद करना चाहेंगे कि मौसम ठीक न होने के बाद भी भारी संख्या में लोग आए और लगता है जनसैलाब देखकर भगवान इंद्र भी प्रसन्न होकर बारिश कर दिए। अब यह कार्यक्रम आगे किसी तिथि में सम्पन्न होगा।

Related Articles

Back to top button