ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
उत्तरप्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बोला विपक्ष पर जमकर हमला

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से वार्ता में केंद्र तथा प्रदेश की सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को गिनाने के साथ ही विपक्षी दलों के पहले इनके कल्याण के कामों की अनदेखी का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़े साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर भाजपा सरकार ने करीब तीन लाख करोड़ रुपया खर्च किया है। यदि भाजपा के स्थान पर सपा, बसपा या कांग्रेस की सरकार होती तो इसमें से करीब ढाई लाख करोड़ रुपया तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया होता। केशव प्रसाद मौर्य ने इसके साथ ही तंज कसा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संसद में कहा था कि कांग्रेस की सरकार दिल्ली से राज्यों को एक रुपया भेजती है, तो उसमें से मात्र 15 पैसा ही लाभार्थी तक पहुंचता है।
केशव प्रसाद मौर्य ने गरीब कल्याण की योजनाएं गिनाते हुए अपने बचपन को भी याद किया। कहा कि जब वह छोटे थे, तब बरसात होने पर उनकी मां कच्ची छत को जैसे-तैसे बंद किया करती थीं। यह संकट करोड़ों गरीबों ने झेला। उनके कष्ट को समझते हुए कि पीएम मोदी देश भर में इस प्रकार की योजनाएं चला रहे हैं। गरीबों को अब छत मिल रही है। अब भी आसानी से हर योजना का लाभ ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए 44 लाख आवास बनाए हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में केन्द्र से पैसा मिलने के बाद भी गरीबों के लिए सिर्फ 18 हजार आवास बने थे।

Related Articles

Back to top button