ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
लाइफ स्टाइल

एक महीने रोजाना चुकंदर सेवन से होते हैं कई फायदे

चुकंदर, सबसे पौष्टिक और सेहत के लिए फायदेमंद सब्जियों में से एक है। गाढ़े लाल रंग की यह सब्जी कई प्रकार के आवश्यक विटामिन्स, खनिज और पौष्टिकता से भरपूर होती है। सलाद और जूस के रूप में इसका सेवन वर्षों से किया जाता रहा है। कैलोरी में कम होने के साथ चुकंदर में प्रोटीन, फोलैट, मैग्नीशियम, विटामिन-बी और आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो इसे सेहत के लिए अत्यंत फायदेमंद बनाती है। 100-ग्राम की मात्रा में चुकंदर से फोलेट के दैनिक आवश्यकताओं की 20 फीसदी तक की पूर्ति का जा सकती है। फोलेट, विटामिन बी-9 का एक प्रकार होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में विशेष भूमिका निभाता है।

चुकंदर में मैंगनीज की भी अच्छी मात्रा में होती है, जो हड्डियों के निर्माण, पोषक तत्वों के मेटाबॉलिज्म, मस्तिष्क के कार्य को ठीक रखने और शरीर के लिए कई प्रकार के अन्य आवश्यक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
चुकंदर, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में काफी सहायक माना जाता है। विशेषकर जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनके लिए चुकंदर का सेवन करना विशेष लाभप्रद हो सकता है।
चुंकदर का सेवन करना आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखने का सबसे आसान साधन हो सकता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि चुकंदर में पाए जाने वाले डाइट्री नाइट्रेट, एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ा सकते हैं। नाइट्रेट्स, माइटोकॉन्ड्रिया की दक्षता में सुधार करके शारीरिक प्रदर्शन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
चुकंदर का जूस थकावट से बचाव करने के साथ शरीर में लंबे समय तक कार्य करने की क्षमता को बनाए रखने में विशेष लाभकारी हो सकता है।
चुंकदर का सेवन पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ आंत की समस्याओं में भी आपकी मदद कर सकता है। अध्ययन बताते हैं कि एक कप चुकंदर में करीब 3.4 ग्राम फाइबर होता है, जिसे पाचन को ठीक रखने में विशेष लाभकारी माना जाता है। फाइबर पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ कब्ज, पेट के सूजन, आंतों के रोग को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है।
इसके अलावा, फाइबर को कई तरह की क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। फाइबर, कोलन कैंसर, हृदय रोग और टाइप-2 डायबिटीज वाले रोगियों के लिए भी काफी आवश्यक होता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आहार में रोजाना चुकंदर को जूस या सलाद के रूप में जरूर शामिल करें। यह त्वचा में निखार लाने के साथ आपको कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक है।

Related Articles

Back to top button