ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर नशे के सौदागरों का खेल खत्म! पल्टन घाट से तस्कर दबोचे गए, सैकड़ों नशीले इंज... जल विवाद पर पंजाब के हितों की मजबूती से रक्षा कर रही है पंजाब सरकार: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दूसरे राज्यों को छोड़ पंजाब में निवेश कर रही निजी कंपनियां , महिंद्रा कंपनी का 400 करोड़ का निजी निव... शराब दुकान के खिलाफ तिलहरी में 'चक्काजाम'! सड़क पर डटे लोग, जबलपुर-मंडला रोड पर घंटों थमा रहा ट्रैफि... मैहर में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए दादी ने नहीं दिए पैसे, तो पोते ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला। मध्य प्रदेश की चांदी! केंद्रीय टैक्स और ग्रांट से मिलेंगे हजारों करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी नई र... रीवा को बड़ी सौगात: 200 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ₹321 करोड़ ... छोटी काशी में सजा साहित्य का महाकुंभ: देश भर से जुटे दिग्गज साहित्यकार, हिंदी को वैश्विक मंच दिलाने ... खजुराहो में कोहराम: होटल का जहरीला खाना खाने से 5 कर्मचारियों की मौत, फूड सैंपल फेल होने पर 16 लाख क... ग्वालियर: यूनिवर्सिटी की एक चूक और छात्रों का सपना टूटा! क्रॉस कंट्री रेस की सूचना न मिलने से खिलाड़...
देश

दिल्ली के कारोबारी से चुराई करोड़ों की नकदी बरामद

गुमला । झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से दिल्ली में एक कारोबारी से कथित रूप से चुराई गई करीब 6.54 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एहतेशाम वकारिब ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बस को रोका और बस से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में डालटनगंज से राउरकेला जा रही बस के सामान रखने वाले कंपार्टमेंट में पांच बैग में पैसे रखे मिले थे। हालांकि, दिल्ली के कारोबारी का एक कर्मचारी सहित उसके दो साथी भाग गए। एसपी ने कहा कि रांची से आयकर विभाग के अधिकारी गुमला पहुंचकर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि मशीनों की मदद से बृहस्पतिवार को एक बैंक के अधिकारियों ने 6,53,97,730 रुपये नकदी की गिनती की। ये नकदी दिल्ली के करोलबाग इलाके में सोना व्यापारी के पास से चुराई गई थी।

Related Articles

Back to top button