ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण कोविड वॉर रूम फिर एक्टिव

मुंबई।  मुंबई में कोरोना वायरस के 207 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 542 नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं। राज्य में इस वायरस से एक मरीज ने दम तोड़ दिया। ऐसे में सभी वार्डों के कोविड वॉर रूम अलर्ट पर हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना के 4360 एक्टिव मामले हैं,  वहीं, सिर्फ मुंबई में 1,385 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। मुंबई में कोविड पॉजिटिविटी रेट 14 प्रतिशत से ऊपर है और आज 1,432 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही यहां 47 मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं।  बता दें कि दस दिनों के भीतर देश में कोविड पॉजिटिविटी रेट दोगुना हो गया है, वहीं एक्टिव मामलों में करीब ढाई गुना की बढ़ोतरी हुई है।
मुंबई शहर के हर वॉर्ड में कोविड वॉर रूम फिर से एक्टिव हो गए हैं। कोविड बेड मैनेजमेंट, पेशेंट काउंसलिंग वगैरह सारा जिम्मा यही वॉर रूम संभालते हैं। फ़िलहाल बिना लक्षणों वाले मरीज़ ज़्यादा हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों से सतर्क और कोविड-19 प्रबंधन के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने देश में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के हालात को लेकर बीते शुक्रवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने राज्यों से कहा कि हमें सतर्क रहना है और अनावश्यक भय नहीं फैलाना है।

Related Articles

Back to top button