ब्रेकिंग
Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त... MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ...
मध्यप्रदेश

पीएम मोदी ने की मध्य प्रदेश सरकार की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में नवनियुक्त शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में वीडियो जारी कर संदेश दिया है। उन्होंने इस दौरान राज्य सरकार और शिक्षकों की काफी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने इस वर्ष एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा है।इस साल के अंत तक 60 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति का भी लक्ष्य है। शिक्षा की गुणवत्ता में राज्य ने बड़ी छलांग लगाई है। इस रैंकिंग में मध्य प्रदेश का स्थान 17वें नंबर से 5वे नंबर पर पहुंच गया है यानि 12 नंबर की छलांग वह भी बिना हो हल्ला किए।

पीएम मोदी ने इस वीडियो में कहा “बिना शोर मचाए चुपचाप, बिना किसी विज्ञापन पर खर्चा किए इस तरह का कार्य किया है। ये समर्पण ही है, समर्पण के बिना इस तरह का कार्य करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा इसके लिए शिक्षा के प्रति भक्ति भाव चाहिए, मैं मध्यप्रदेश के छात्रों, शिक्षकों और राज्य सरकार को इसके लिए बहुत बधाई देता हूं।”

पीएम मोदी ने इस दौरान कुछ दिन पहले भोपाल से दिल्ली के बीच शुरू हुई वंदे भारत को लेकर कहा कि इस ट्रेन से प्रोफेश्नल्स, कारोबारियों के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ‘वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट’ जैसी अनेक योजनाओं से स्थानीय उत्पाद दूर-दूर तक पहुंच रहे हैं। ये सभी योजनाएं रोजगार और आय बढ़ाने में मददगार हैं। वहीं मुद्रा योजना के तहत आर्थिक रूप से ऐसे कमजोर लोगों को मदद मिली है जो स्वरोजगार करना चाहते थे।

प्रधानमंत्री ने बताया कि रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार का ‘स्किल डेवलेपमेंट’ पर विशेष ध्यान है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए देशभर में कौशल विकास केंद्र खोले गए हैं। वहीं इस साल के बजट में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर खोलने का एलान किया गया है। इनमें युवाओं को न्यू एज टेक्नोलॉजी के द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ के जरिए छोटे कारीगरों को ट्रेनिंग देने के साथ उन्हें MSME से भी जोड़ने की पहल की गई है।

 

Related Articles

Back to top button