ब्रेकिंग
HPCL Refinery Fire Visakhapatnam: विशाखापत्तनम में एचपीसीएल रिफाइनरी के प्लांट में लगी भीषण आग, तेज ... Delhi High Court on BS4 Vehicle Ban: दिल्ली में बाहरी राज्यों की BS-4 गाड़ियों के प्रवेश पर रोक बरकर... Tiger Shroff House Firing Case Arrest: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफल... पश्चिम बंगाल में दामोदर नदी में नहाने गए 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की डूबकर मौत, मछली पकड़ने वाले ... Aaj Ka Mausam : चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का दक्षिण भारत में तांडव, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई र... Pauri Garhwal Elephant Tusks Missing Case: उत्तराखंड के वन विभाग कार्यालय से 35 किलो हाथी दांत गायब,... Jalaun Lawyer Murder Case Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहि... Delhi Police ACP Manasvi Vashisht Suspended: कड़कड़डूमा कोर्ट विवाद और पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्... Tap and Pay Debit Credit Card Security: क्या जेब में रखे कार्ड से कोई निकाल सकता है पैसे? जानिए कैसे... Indian Navy Rescue Operation Arabian Sea: अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम, सोमालियाई लुटे...
मध्यप्रदेश

गर्मी को लेकर अलर्ट हुआ भेल नगर प्रशासन व सीआइएसएफ का फायर अमला

भोपाल ।  गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए भेल नगर प्रशासन व सीआएसएफ फायर अमला भी अलर्ट हो गया है। आगजनी की घटना होने पर तत्काल फायर बिग्रेड अमला पहुंच जाता है और समय पर आग बुझाने का काम करता है। कुछ ऐसा ही नजारा भेल में देखने को मिला। दरअसल भेल के प्रशासनिक भवन में पांचवी मंजिल स्थित कार्यालय के एक कमरे में मंगलवार शाम करीब 4.15 पर खिड़की पर आग लग गई। आग एसी में शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। कर्मचारियों ने इस घटना की सूचना तत्‍काल सीआइएसएफ के अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना मिलते ही अग्‍निशमन दस्‍ता मौके पर पहुंचा और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी तरह की हानि नहीं हुई। यदि समय पर अमला नहीं पहुंचता तो प्रशासनिक भवन में बड़ी आग लग जाती। इससे पहले भी गर्मियों में भेल में आग लगने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन भेल के सीआइएसएफ के अमले के अलर्ट होने से तत्काल आग बुझाई गई हैं। भेल के प्रवक्ता विनोदानंद झा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए सीआइएसएफ का फायर बिग्रेड अमला सर्तक है। आगजनी की घटना कारखाने में कहीं भी न हो, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

आगजनी की घटनाओं के लेकर भेल प्रबंधन के निर्देश पर सीआइएसएफ अमला समय-समय पर माक ड्रिल भी करता है। गर्मी से पहले भेल ने आगजनी की निपटने के लिए कमर कस ली है। कारखाने के प्रशासनिक भवन से लेकर सभी नौ ब्लाक में आग बुझाने के प्रबंध किए गए हैं। अग्निश्मन यंत्र की जांच की गई है, जो जगह-जगह लगे हैं। इसके अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों को जरा भी आग लगने पर तत्काल सूचना देने के लिए आग्रह किया जा रहा है। अधिकारी व कर्मचारी भेल कारखाने व टाउनशिप में कहीं भी आग लगने पर तुरंत फायर अमले को सूचना देते हैं। भेल के फायर अमले में तैनात जवान शहर के अलग-अलग इलाकों में लगने वाली आग बुझाने में भी नगर निगम प्रशासन की मदद करते हैं।

Related Articles

Back to top button