शूटिंग के दौरान टाइगर श्राॅफ ने शेयर की ये Video, एक्शन सीन करते आए नजर

बाॅलीवुड के सभी सीतारें अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इसी बीच टाइगर श्राॅफ अपनी अपकमिंग फिल्म बागी 3 की शूटिंग के चलते साइबेरिया में बिजी है। बता दें, शूटिंग में बिजी होने के चलते टाइगर श्राॅफ ने एक वीडयों सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें टाइगर ने हॉलीवुड मूवी मेट्रिक्स के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया है। इसमें वे शानदार एक्शन करते नजर आए।
बता दें, टाइगर ने मेट्रिक्स मूवी में कियानु रीव्स के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया है। वीडियो में टाइगर एक आदमी से लड़ते नजर आ रहे हैं। इस सीन को रीक्रिएट करने के लिए उन्होंने कियानु रीव्स जैसा गेटअप भी कैरी किया है। ब्लैक आउटफिट और ब्लैक ग्लासेज के साथ टाइगर जबरदस्त एक्शन करते दिखे।
टाइगर अक्सर अपने फन वीडियोज, स्टंट्स और एक्शन वीडियोज शेयर करते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने माइकल जैक्सन जैसे मूव्स करते एक वीडियो शेयर किया था। उनका यह वीडियो लोगों ने काफी पसंद किया। इस वीडियो में टाइगर मून वॉक समेत माइकल जैक्सन के सभी डांस मूव्स हूबहू कॉपी करते नजर आए।






