ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
व्यापार

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस दौरान सेंसेक्स लगभग 900 अंक नीचे लुढ़क गया। निफ़्टी भी कमजोर दिख रहा है। बाजार में भारी बिकवाली से निवेशकों को करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 264.4 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को 265.9 लाख करोड़ रुपए था। सोमवार में बाजार में कमजोरी का बड़ा कारण आईटी सेक्टर के शेयर रहे। इंफोसिस के शेयरों में इस दौरान करीब 11 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल सेंसेक्स 746.22 (1.23%) अंकों की गिरावट के साथ 59705.61 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 181.05 (1.02%) अंक लुढ़ककर 17,646.95 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 81.90 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

 

Related Articles

Back to top button