ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
राजस्थान

कॉमेडियन रंगीला को पीएम मोदी जैसा जंगल सफारी शूट करना पड़ा महंगा

जयपुर। कॉमेडियन श्याम रंगीला को झालाना में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया है. जगतपुरा क्षेत्रीय वन अधिकारी जयपुर जनेश्वर चौधरी ने नोटिस जारी कर कार्यालय में 17 अप्रैल को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच  कार्यालय में उपस्थित के निर्देश दिए.

पीएम मोदी के जैसा किया शूट

मामले को लेकर क्षेत्रीय वन अधिकारी जनेश्वर चौधरी ने बताया कि यूट्यूब चैनल श्याम रंगीला पर 13 अप्रैल को वीडियों में जंगल में गाड़ी से नीचे उतरकर अपने हाथ से वन्य प्राणी नीलगाय को  खाद्य पदार्थ खिताले नजर आ रहे हैं. मिमिक्री आर्टिस्ट और कॉमेडियन श्याम रंगीला ने जयपुर के झालाना जंगल में पीएम मोदी की तर्ज पर टोपी पहनकर व दूरबीन लेकर वीडियो शूट किया था.

नीलगाय को हाथ से खिलाया खाना

इस दौरान रंगीला ने नीलगाय को हाथ से खाना खिलाया, जो वन्यजीव सीमा में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन है. जबकि झालाना में इससे जुड़े चेतावनी बोर्ड भी लगे हैं. वन्य जीवों को  खाद्य पदार्थ खिलाने से कई प्रकार की गम्भीर बीमारियां हो जाती हैं. वन्य जीवों की जान को खतरा हो जाता है. वन्य जीवों को खाद्य पदार्थ नहीं खिलाने के लिए झालाना जंगल में सूचना बोर्ड भी लगाये हुए हैं. इसके बावजूद भी कॉमेडियन रंगीला के जरिए नीलगाय को खाद्य पदार्थ खिलाया गया है. जो वन अधिनियम 1953 व वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 का उल्लंघन है. इस वजह ने केवल वन्यजीव अपराध किया है बल्कि कृत्य के वीडियो को यूट्यूव चेनल पर प्रशारित कर अन्य लोगों को भी अपराधिक कृत्य करने को प्रेरित किया है.

श्याम रंगीला का ट्वीट 

वन विभाग के नोटिस पर श्याम रंगीला ने ट्वीट कर जवाब दिया, मुझे याद है जब तुम थोडा डर के इधर-उधर हो रही थी लेकिन जैसे ही मैने तुम्हे आवाज देकर बुलाया था तो तुम दौडी चली आई थी और शायद तुम्हे पता भी चल गया था कि ये तो 56 इंच नहीं 56 किलो वाला कोई है. हे नीलगाय मैने आपको कुछ खिलाया था, माफ करना, मैं असली नहीं था.

 

Related Articles

Back to top button