ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
उत्तरप्रदेश

वृंदावन में मुखराई मोड़ मार्केट में लगी भीषण आग, दुकानें हुईं जलकर खाक

मथुरा के वृंदावन रोड स्थित मुखराई मोड़ के समीप एक दर्जन से अधिक अस्थाई दुकानों में आग लग जाने के कारण करीब 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। घटना बृहस्पतिवार की रात्रि करीब दो बजे की बताई जा रही है। घटना के अनुसार एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर राधाकुंड गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची ऐसे में दमकल विभाग की लापरवाही उजागर हुई।

आग लगने के करीब दो घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक दुकान स्वामियों का सामान और दुकान जलकर खाक हो चुकी थी। स्थानीय लोग और दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना में दुकानदारों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

देर रात्रि हुए अग्निकांड के कारणों का पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों का मानना है कि सड़क किनारे लगे बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट से आग लगी है, वहीं कुछ लोग शरारती तत्वों का कारनामा बता रहे हैं। आग लगने की घटना के बाद दुकानों में रखें गैस सिलेंडर फटने की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई।

इनकी दुकानें जल गईं

किशन लाल सिंह, कृष्णा ओझा, कमल, करण सिंह, राजेश, मुंशी बघेल, महेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, केशव, जीवन लाल, लज्जावती, कलुआ, इंद्रजीत दुकानदारों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार पीड़ित और गरीब दुकानदारों का कहना है। दुकानों में आग लगने के कारण हमारा सब कुछ खत्म हो गया। हमें उम्मीद है। प्रशासन हमारी मदद कर हमें पुनर्वास पिलाने की व्यवस्था करें।

 

Related Articles

Back to top button