ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
उत्तरप्रदेश

कर्ज में डूबे युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

कर्ज में डूबे युवक ने अंधियारीबाग के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए वह सोमवार को आम आदमी पार्टी से नामांकन करने गए थे लेकिन रास्ते से लौट आए। स्वजन का कहना है कि कर्ज में डूबे होने की वजह से उन्होंने जान दी है। तिवारीपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला

माधोपुर न्यू कालोनी निवासी महेंद्र कुमार गुप्ता सूरजकुंड सब्जी मंडी में करीब एमके कंप्यूटर नाम से साइबर कैफे चलाते थे। दो साल पहले उन्होंने लोन पर मारुति कैरी (लोडर) लिया था।जिसका किश्त जमा नहीं कर पा रहे थे। बैंक का लोन बढ़कर पांच लाख रुपये तक पहुंच गया था। दो दिन पहले महेंद्र ने गाड़ी को सरेंडर कर दिया। छोटे भाई योगेंद्र कुमार ने बताया कि वह कर्ज से डूबे थे लेकिन स्वजन को कुछ बताते नहीं थे। एक वर्ष से महेंद्र माधोपुर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। सोमवार को वह आम आदमी पार्टी से नामांकन करने लेकिन रास्ते से लौट आए। मंगलवार की दोपहर में अंधियारीबाग के पास ट्रेन के आगे कूदकर उन्होंने जान दे दी।वर्ष 2020 में महेंद्र की शादी सूरजकुंड की अमृता देवी से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटा रौशन दो वर्ष, लड़की छह माह की है। थानाध्यक्ष तिवारीपुर चंद्रभान सिंह ने बताया कि युवक ने खुदकुशी क्यों की है इसकी जांच चल रही है। स्वजन का कहना है कि वह कर्ज में डूबे थे।

 

Related Articles

Back to top button