ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
खेल

राजस्थान की हार के बाद इस खिलाड़ी पर फूटा पूरी दुनिया का गुस्सा

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने बुधवार को खेले गए रोमांचक IPL मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 10 रन से हरा दिया. राजस्थान रॉयल्स (RR) की इस हार के बाद एक खिलाड़ी पर पूरी दुनिया का गुस्सा फूट पड़ा है. इस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स की हार का सबसे बड़ा गुनहगार बताया जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में जीतने के लिए सिर्फ 155 रनों का आसान सा लक्ष्य मिला था, लेकिन रियान पराग की धीमी बल्लेबाजी उस पर भारी पड़ गई.

राजस्थान की हार के बाद इस खिलाड़ी पर फूटा पूरी दुनिया का गुस्सा

रियान पराग इस मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और उन पर राजस्थान रॉयल्स को मैच जिताने की जिम्मेदारी थी, लेकिन उन्होंने 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर अपनी ही टीम की लुटिया डुबो दी. 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर रियान पराग तो नाबाद रह गए, लेकिन उनकी टीम मैच हार गई. फैंस को रियान पराग का ये रवैया पसंद नहीं आया. रियान पराग के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर अब सवाल किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि रियान पराग जैसे फ्लॉप खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स की टीम मैनेजमेंट खराब प्रदर्शन के बावजूद लगातार मौके क्यों दे रही है.

बता दिया सबसे बड़ा गुनहगार

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 155 रनों का टारगेट रखा, लेकिन जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गंवा कर सिर्फ 144 रन ही बना पाई. लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल्स को जायसवाल और बटलर की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह को निशाना बनाया. जायसवाल ने इस तेज गेंदबाज पर दो चौके और एक छक्का जड़ा जबकि बटलर ने भी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया. जायसवाल ने छठे ओवर में आवेश पर भी लगातार दो चौके मारे. दूसरे चौके पर हालांकि वह भाग्यशाली रहे जब शॉर्ट थर्ड मैन पर नवीन कैच लपकने में नाकाम रहे.

आवेश खान को कैच दे बैठे

रॉयल्स ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 47 रन बनाए. जायसवाल और बटलर ने बीच के ओवरों में स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी, लेकिन खराब गेंदों को सबक भी सिखाया. बटलर ने इस बीच लेग स्पिनरों रवि बिश्नोई और अमित मिश्रा पर चौके मारे और जायसवाल के साथ मिलकर 10 ओवर में टीम का स्कोर 73 रन तक पहुंचाया. जायसवाल ने मार्कस स्टोइनिस पर छक्का मारा लेकिन इसी ओवर में शॉर्ट थर्ड मैन पर आवेश खान को कैच दे बैठे. कप्तान संजू सैमसन सिर्फ दो रन बनाने के बाद बटलर के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए. बटलर भी अगले ओवर में स्टोइनिस की गेंद को बाउंड्री पर सीधे बिश्नोई के हाथों में खेल गए जिससे रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट के 87 रन से तीन विकेट पर 97 रन हो गया.

जीत की रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई

रॉयल्स के रनों का शतक 15वें ओवर में पूरा हुआ. टीम को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 51 रन की दरकार थी. आवेश ने फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर (02) को कप्तान राहुल के हाथों कैच कराके अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई. देवदत्त पडिक्कल ने बिश्नोई पर चौके के साथ 31 गेंद के बाउंड्री के सूखे को खत्म किया. आवेश के ओवर में तीन जबकि बिश्नोई के ओवर में छह रन बने जिससे टीम को अंतिम तीन ओवर में 42 रन की जरूरत थी. पडिक्कल ने स्टोइनिस पर तीन चौकों से 13 रन जोड़े. रियान पराग ने अगले ओवर में नवीन पर छक्का जड़ा, लेकिन ओवर में 10 रन ही बने. अंतिम ओवर में रॉयल्स को 19 रन की जरूरत थी. पराग ने आवेश की पहली गेंद पर चौका मारा, लेकिन तीसरी गेंद पर पडिक्कल ने विकेटकीपर पूरन को कैच थमा दिया जिससे टीम की जीत की रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई.

 

Related Articles

Back to top button