ब्रेकिंग
Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1... अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरो... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—'बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ... प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—'पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर... NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में ह... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में ह...
देश

बुलडोजर बाबा की सरकार अच्छी, देश कहता है यूपी मॉडल सबसे अच्छा: पशुपति कुमार पारस

हाजीपुर । बिहार की राजधानी पटना में अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाजी के बाद सियासत तेज हो गई है। इस बीच बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने इस घटना की निंदा की। इस दौरान उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। वैशाली के हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अतीक को शहीद बताकर नारेबाजी की घटना पर कहा कि यह आपसी मतभेद पैदा करने के साथ-साथ देश में दंगा फैलाने और देश का बंटवारा करने की साजिश है। इस घटना की जिनती निंदा की जाए वह कम है।
यूपी में अपराधियों के एनकाउंटर पर पशुपति पारस ने कहा कि यूपी में बुलडोजर बाबा की अच्छी सरकार है। देश कहता है कि यूपी मॉडल सबसे अच्छा है। जो क्राइम करेगा उसको मिठाई खिलाएंगे या गोली मारेंगे। बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि अफजल गुरु के समर्थन में भी नारे लगे थे। इसलिए इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक कानून बनाने की जरुरत है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, पशुपति कुमार पारस ने नित्यानंद राय द्वारा जारी किए गए अपराध के आंकड़ों का समर्थन करते हुए कहा कि पिछले 8 महीने में अपराध चरम पर है।
पशुपति पारस ने सोनपुर बैंक लूट और लालगंज के दलित नेता राकेश पासवान की हत्या का उदाहरण देते हुए कहा कि नीतीश कुमार सक्षम नहीं, बल्कि अक्षम और निरीह मुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार दया के पात्र हैं, जो हर निर्णय लेने से पहले तेजस्वी यादव की तरफ देखते हैं। बिहार में चारों तरफ हाहाकार है।

Related Articles

Back to top button