ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
धार्मिक

कब है सीता नवमी? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

प्रत्येक वर्ष वैखाख मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का पावन पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी दिन जनकनंदिनी माता सीता (Maa Sita) का प्राकट्य हुआ था, इसीलिए इस तिथि को सीता नवमी या जानकी जयंती के नाम से जाना जाता है.

सीता नवमी (Sita Navami) के दिन विधि-विधान से माता सीता एवं प्रभु श्री राम की पूजा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का शुभ आशीर्वाद मिलता है. इस बार सीता नवमी का पावन पर्व 29 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा.

सीता नवमी शुभ मुहूर्त:-
हिंदू पंचांग के मुताबिक, वैशाख मास के शुक्लपक्ष की जिस नवमी तिथि को सीता नवमी का पर्व पड़ता है, वह इस बार 28 अप्रैल 2023 को सायंकाल 04:01 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन 29 अप्रैल 2023 को सायंकाल 06:22 बजे समाप्त होगा. इसलिए उदया तिथि के मुताबिक, सीता नवमी इस वर्ष 29 अप्रैल 2023 को ही मनाई जाएगी. पंचांग के मुताबिक, इस बार सीता नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल को प्रात:काल 10:59 से दोपहर 01:38 बजे तक रहेगा.

पूजन विधि:-
इस दिन माता जानकी की पूजा करने के लिए प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठें तथा इसके पश्चात् तन और मन से पवित्र होने के पश्चात् अपने घर के ईशान कोण में एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर माता जानकी एवं प्रभु श्री राम की प्रतिमा या फोटो लगाएं. फिर सियाराम को फल, फूल, चंदन, आदि चढ़ाएं तथा फिर शुद्ध घी का दीया जलाएं और माता जानकी के मंत्र ‘ॐ सीतायै नमः’ का पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ जप करें. इसके अतिरिक्त सीता नवमी के दिन माता जानकी की पूजा में खास तौर पर लाल रंग के फूल और श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं.

Related Articles

Back to top button