ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन का बड़ा ऐलान, KBC सीजन 15 के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन

फेमस रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस सीजन को हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे। शो के लिए रजिस्ट्रेशन शनिवार रात 29 अप्रैल से शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि कौन बनेगा करोड़पति के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस क्या है।

शनिवार को 80 वर्षीय अभिनेता बच्चन ने ट्वीट कर कहा, “#KBC 15 का पंजीकरण 29 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो रहा है।” इसी ट्वीट में यह भी लिखा गया, ‘मुझसे मिलने के लिए चाहिए ढेर सारा ज्ञान। रजिस्ट्रेशन करके बनाइये अपनी नई पहचान।’ बता दें कि यह शो साल 2000 में शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक शो के हर सीजन को अमिताभ बच्चन ही होस्ट करते आ रहे हैं। सिर्फ 2007 के सीजन को शाह रुख खान ने होस्ट किया था।‌

इससे पहले केबीसी का14वां सीजन नेशनल टेलीविजन पर दिखाया गया, जो कि अगस्त 2022 से दिसंबर 2022 तक टेलीकास्ट किया गया था। इस सीजन को भी बिग बी ने ही होस्ट किया था। 14वें सीजन में अमिताभ बच्चन का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया गया था, जिसमें जया बच्चन और अभिषेक बच्चन स्पेशल गेस्ट बनकर आए थे। इस दौरान प्रयागराज में बिग बी की यादों से जुड़े वीडियो दर्शकों संग दिखाए गए थे।

 

Related Articles

Back to top button