ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 Elimination: शो से बाहर हुईं ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम, मनीष गोयल की भी खत्म हुई एक लाइफ... Karnataka Crime News: अवैध संबंधों के चक्कर में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, यूट्यूब से तरीका सीखकर पत... Amitabh Bachchan Jalsa Security: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से क्यों ज्यादा सुरक्षित है बिग बी... JNU News: जेएनयू परिसर की दीवारों पर ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘लॉन्ग लिव नक्सल’ के नारे, एबीवीपी ने वामपं... Saudi Arabia Houthi Missile Attack: सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा मिसाइल हमला, मक्का-मदीना को निशाना ब... Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश ... Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ...
देश

‘बीमार पिता को हटाकर खुद CM बनने की साजिश रच रहे थे आदित्य ठाकरे..’ महाराष्ट्र की सियासत में नया बवाल

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम रहने के दौरान उद्धव ठाकरे को लेकर एक हैरतअंगेज़ दावा सामने आया है। कहा जा रहा है कि CM पद पर रहते हुए जब उद्धव ठाकरे अस्पताल में एडमिट थे, तो उनके बेटे आदित्य ठाकरे खुद CM बनने का षड्यंत्र रच रहे थे।

यह दावा भाजपा MLA नितेश राणे ने किया है। रिपोर्ट के अनुसार, नितेश राणे ने शनिवार (29 अप्रैल) को कहा कि महाविकास आघाड़ी (MVA) सरकार में सीएम रहते हुए उद्धव ठाकरे की गरदन और पीठ की सर्जरी शुरू हुई थी, उस दौरान वे अस्पताल में एडमिट थे। उस समय सरकार में मंत्री रहे उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने अपने पिता उद्धव ठाकरे को कुर्सी से हटाकर खुद सीएम बनने की तैयारी कर रहे थे।

नितेश राणे ने दावा करते हुए कहा है कि जसलोक अस्पताल के जिस रूम में यह बैठक हुई थी, उसका CCTV फुटेज उनके पास मौजूद है। राणे ने कहा है कि उस वक़्त बताया गया था कि उद्धव ठाकरे की तबीयत सही नहीं होने वाली है। मगर, राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस के विरोध के कारण आदित्य ठाकरे आगे नहीं बढ़ सके। रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश राणे ने कहा कि इधर पिता अस्पताल में एडमिट थे और उधर आदित्य ठाकरे अपने दोस्त वरुण सरदेसाई के साथ दावोस (स्विट्ज़रलैंड) में मौज मस्ती कर रहे थे। राणे ने कहा कि आदित्य ठाकरे के संबंध यह जानकारी सच है या झूठ, इस पर भी उद्धव गुट के नेता संजय राउत को स्पष्ट करना चाहिए।

संजय राउत को आड़े हाथों लेते हुए नितेश राणे ने कहा कि संजय राउत को दूसरे पर टीका-टिप्पणी करने की जगह आदित्य ठाकरे के विवाह पर लिखना चाहिए। उन्हें लिखना चाहिए आदित्य ठाकरे की शादी कब होगी और किससे होगी। कौन करेगा म्याऊँ-म्याऊँ (आदित्य ठाकरे की आवाज की मीमिक्री करते हुए) से शादी। बता दें कि शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना अखबार के कार्यकारी संपादक संजय राउत आए दिन भाजपा और भाजपा की समर्थन वाली एकनाथ शिंदे सरकार पर संपादकीय के जरिए हमला बोलते रहते हैं।

इसी का जवाब देते हुए नितेश राणे ने यह टिप्पणी कर उन पर हमला बोला है। वहीं, नितेश राणे के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे गुट ने कहा है कि उनकी पार्टी और उनके नेता नितेश राणे को सीरियस नहीं लेते हैं। इसलिए उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देने का कोई मतलब नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button