ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

बड़ी कामयाबी 38 लाख के इनामी 3 नक्सली कमांडर ढेर दलम कमांडर भी शामिल

महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुठभेड़ में तीन बड़े नक्सिलयों को मार गिराया है। गढ़चिरौली जिले के केदमारा जंगल में रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में दलम कमांडर समेत तीन नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों पर 38 लाख रुपए का इनाम था।

पढ़िए मुठभेड़ की पूरी कहानी

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माने राजाराम और पेरिमिली सशस्त्र चौकी के बीच वन क्षेत्र में नक्सलियों के पेरिमिली और अहेरी दलम के सदस्य डेरा डाले हुए हैं। सूचना के बाद प्रहिता से पुलिस की सी-60 फोर्स की दो यूनिट को जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान के लिए भेजा गया था।

तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद मौके से तीन नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई है।

प्राथमिक जांच के अनुसार मृतकों में से एक की पहचान पेरिमिली दलम के कमांडर बिटलू मदावी के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य की पहचान पेरिमिली दलम के वासु और अहेरी दलम के श्रीकांत के रूप में हुई है। छात्र साईनाथ नरोटे की हत्या के साथ-साथ आगजनी की दो घटनाओं में मदावी मुख्य आरोपित था।

छत्तीसगढ़ में हुआ था बड़ा नक्सली हमला

बता दें, पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़े हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 10 जवान बलिदान हुए थे। तब नक्सलियों ने सड़क पर 50 किलो आरडीएक्स छिपा रखा था। सुरक्षाकर्मियों का वाहन जैसे ही वहां से गुजरता, भीषण विस्फोट हो गया।

Related Articles

Back to top button