ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

दिल्लीः प्रियंका गांधी की जगह लगवाए प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे

नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी की एक जनसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर काफी मजे ले रहे हैं। दरअसल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के एक वर्कर ने लोगों से प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगवाए। वायरल हो रहे इस 22 सेकंड के वीडियो में नारे लगवाते हुए शख्स की जुबान फिसल गई उसने ‘सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद…के नारे लगवाए। हालांकि उनको अपनी गलती का एहसास हो गया और बोले-सॉरी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी…’ पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार से यह गलती, वहीं जिस समय वह नारे लगवा रहे थे उस दौरान स्टज पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी मौजूद थे।

ANI

✔@ANI

Delhi: Slogan of “Sonia Gandhi zindabad! Congress party zindabad! Rahul Gandhi zindabad! Priyanka Chopra zindabad!” (instead of Priyanka Gandhi Vadra) mistakenly raised by Congress’ Surender Kr at a public rally. Delhi Congress chief Subhash Chopra was also present.(01.12)

Embedded video

1,311 people are talking about this
भले ही कांग्रेसी कार्यकर्त्ता ने अपनी गलती पर माफी मांग ली हो, लेकिन यूजर्स इस पर मजे ले रहे हैं औप फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, बधाई हो, आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने राजनीति में एंट्री कर ही ली। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कांग्रेस कार्यकर्त्ता कुछ ज्यादा ही भावनाओं में बह गए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से राजधानी में अपनी पकड़ बनाना शुरू कर दी है और उने विधायकों व नेताओं को लोगों से संपर्क साधने को कहा है।

जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार पिछले पांच साल से लोगों के साथ नाटक कर रही है। चुनाव नजदीक आने पर दिल्ली सरकार को लोगों की याद आई और अब वह कई घोषणाएं कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button