ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

मोदी, प्रियंका का धुंआधार प्रचार अभियान जारी, लगातार हो रही जनसभाएं

बंगलुरू । आगामी 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में राष्ट्रीय नेताओं की लगातार जनसभाएं हो रही हैं। इनमें पीएम मोदी, ‎प्रियंका गांधी व अन्य नेतागण शा‎मिल हैं। इस तरह से राज्य में राष्ट्रीय नेताओं का हाई-वोल्टेज प्रचार अभियान बुधवार को भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने मंगलवार को कई सार्वजनिक रैलियां कीं, बुधवार को तीन जनसभा कर रहे हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल और प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे नफरत फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का वादा करने पर राष्ट्रीय नेताओं के बीच बहस होने की उम्मीद है। प्रियंका गांधी वाड्रा इंडी और बीदर साउथ में दो जनसभाओं में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा, वह कलबुर्गी में एक रोड शो में भाग लेंगी।
इस बीच, पीएम मोदी सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील तटीय कर्नाटक का दौरा करेंगे और दक्षिण कन्नड़ जिले में मंगलुरु के पास मूडबिद्री में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में भी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे प्रधानमंत्री मोदी बेलगावी जिले के बैलहोंगल में भी प्रचार करेंगे। बेलागवी भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण जिला है जहां 18 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां भगवा पार्टी को बगावत का सामना करना पड़ा है। भाजपा से पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी अब कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। वह जिले की अथानी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उत्तर कर्नाटक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और अलंद, चिंचोलिया और सेदम में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे

Related Articles

Back to top button