ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
दिल्ली/NCR

जीजा ने की साले की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नांगलोई में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने साले विकास की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी साले को सामान लेने के बहाने साथ ले गया था। आरोपी और पीड़ित के परिवार वालों ने उनके बीच किसी तरह के विवाद से इनकार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

मूल रूप से बिहार का निवासी विकास नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास खुबराम पार्क में सपरिवार रहता था। वह यूट्यूब पर गाने का वीडियो बनाता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास एक पार्क में युवक की गला रेतकर हत्या करने की जानकारी मिली। मौके पर मृतक विकास के पिता ने अपने दामाद पंकज राणा पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया।

उसने बताया कि पंकज उसे कुछ सामान लेने के बहाने घर से ले गया था। इसके बाद बेटे को फोन किया था तो उसने दस मिनट में घर आने की बात कही थी। हालांकि काफी देर बाद भी जब विकास नहीं लौटा तो उनका छोटा बेटा उसे तलाशने के लिए गया। जहां उसने पार्क में विकास के शव को लहूलुहान हालत में देखा।

 

Related Articles

Back to top button