ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
खेल

BCCI ने अचानक खत्म किया इन 2 प्लेयर्स का करियर

भारत के दो धाकड़ क्रिकेटर्स का अचानक सेलेक्टर्स ने करियर खत्म कर दिया है. टीम इंडिया के ये तीन धाकड़ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो जल्द ही मजबूरी में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. BCCI ने इन 3 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह देने के लायक भी नहीं समझा. भारत के इन 3 खिलाड़ियों का टेस्ट करियर लगभग खत्म हो गया है और उनके लिए भारतीय टेस्ट टीम के दरवाजे भी बंद नजर आ रहे हैं, लेकिन अभी तक इन्होंने संन्यास का ऐलान नहीं किया है. भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्शन होना जितना मुश्किल माना जाता है, उससे कई गुना ज्यादा मुश्किल खुद को टीम इंडिया में बरकरार रखना होता है, क्योंकि टीम के बाहर भी कई ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर तगड़ा कॉम्पिटिशन देते हैं. आइए नजर डालते हैं इन 3 खिलाड़ियों पर:

ऋद्धिमान साहा

ऋद्धिमान साहा बहुत अच्छे विकेटकीपर हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी को भाव तक नहीं दिया. ऋद्धिमान साहा ने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में अपना डेब्यू किया था. उसके बाद से अब तक वो सिर्फ 40 टेस्ट मैच ही खेल पाए हैं. 37 साल के ऋद्धिमान साहा को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने चयनकर्ताओं को कह दिया है की साहा उनके भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं होंगे. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. अब यह खिलाड़ी दोबारा टेस्ट टीम में वापसी कर पाए इसकी उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी हैं. साहा के टेस्ट करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने 40 टेस्ट में 29.41 की औसत के साथ 1353 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक देखने को मिले हैं.

ईशांत शर्मा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का भी टेस्ट करियर लगभग खत्म हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी को भाव तक नहीं दिया. ईशांत शर्मा आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2021 में खेले गए कानपुर टेस्ट में नजर आए थे. उस मैच में वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2021 में खेले गए कानपुर टेस्ट के बाद ईशांत शर्मा को फिर कभी टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं दिया गया है.टीम इंडिया में लगातार कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है. शमी, उमेश और सिराज जैसे गेंदबाज टेस्ट फॉर्मेट में अच्छा कर रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया से ईशांत शर्मा का पत्ता कट गया है. ईशांत 100 से अधिक टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें 311 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. आईपीएल में भी उन्हें मौका नहीं मिल रहा है. इस बात से साफ होता है कि अब इस खिलाड़ी के पास सिर्फ संन्यास का ऑप्शन ही बचा है.

 

Related Articles

Back to top button