ब्रेकिंग
बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा— मानसिक रूप से बीमार हैं कांग्रेस नेता, पीएम बनने की... अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती संदिग्ध मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर जताई नाराजगी चतरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मचा कोहराम ABVP Chhatra Garjana Rally Ranchi: संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों के विरोध में एबीवीपी का छात्र गर्जना ... झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं के समर्थन में रांची में निकली विशाल रैली, बंधु तिर्की ने की अगुवाई Deoghar BJP Press Conference Raghubar Das: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बड़ा हमला, कांग्... IDBI Bank Privatization Protest Ranchi: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण और हिस्सेदारी बेचने के खिलाफ रांची ... Jharkhand Weather Forecast Today: झारखंड में अगले दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और... Jalalabad Land Fraud Case FIR: जलालाबाद में राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और जमीन के मालिकाना हक में फर... परमानंद-दीनानगर रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पैदल जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने कुचला
मनोरंजन

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

मनोज बाजपेयी ने हिंदी सिनेमा में बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को हैरान कर दिया है। मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ बहुत जल्द जी5 पर रिलीज होने वाली है। अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के नाम से बनी इस फिल्म ट्रेलर दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है।ट्रेलर में मनोज ने एक वकील की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो तमाम विषमताओं के बीच सच और न्याय के लिए लड़ता है।

यह एक ऐसे वकील की कहानी है, जो कभी हार नहीं मानता।ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि मनोज एक लड़की को न्याय दिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते नजर आ रहे हैं।गौरतलब है कि मनोज की यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें अभिनेता  वकील पूनम चंद सोलंकी का किरदार निभा रहे हैं। सिर्फ एक बंदा काफी है फिल्म पूरी तरीके से कोर्ट रूम ड्रामा है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि इस फिल्म में मनोज एक साधारण वकील होकर एक असाधारण केस लड़ते हैं, जिसमें वह लोगों की नजरों से एक बाबा की असली छवि का पर्दाफाश करते हैं और बुराई के खिलाफ लड़कर लड़की को न्याय दिलवाने की कोशिश करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button