ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

पहले दिन 500 यात्रियों ने किया मेमू ट्रेन में सफर, 15 स्टेशनों पर रुक रही

ग्वालियर ।  ग्वालियर से इटावा के बीच नई मेमू ट्रेन शुरू हो गई है। सोमवार को यह ट्रेन यात्रियों के लिए नियमित रूप से चली। पहले दिन इटावा ग्वालियर व ग्वालियर इटावा के बीच करीब 500 यात्रियों ने सफर किया है। यह ट्रेन यात्रियों को काफी पसंद आई, क्योंकि अप व डाउन के हिसाब से लोगों को यह ट्रेन काफी पसंद है। चार घंटे में यह ट्रेन ग्वालियर-इटावा का सफर पूरा कर रही है। बस की तुलना में किराया भी काफी कम है। ग्वालियर से इटावा के बीच बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। भिंड व ग्वालियर ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरकर चलती है। इस कारण नई ट्रेन की मांग की जा रही थी। इसी मांग को देखते हुए मेमू ट्रेन का फैसला लिया गया। गत दिवस इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अब यह ट्रेन नियमित चलने लगी है। यह सुबह 7:10 बजे इटावा से ग्वालियर के लिए रवाना हुई। करीब 250 यात्रियों ने इसमें सफर किया। यह सुबह 11:30 बजे ग्वालियर पहुंची, जबकि ग्वालियर से शाम 5:30 बजे इटावा के लिए रवाना हुई। ग्वालियर से इटावा के बीच यह चार घंटे में सफर पूरा करेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

– बिरला नगर, भदरोली, शनिचरा, रिठोराकला, मालपुर, नोनेरा, रायतपुरा, गोहद रोड, सोंधा रोड, सोनी, असोखर, इतेहार, भिंड, फूप, उदीमोड़ पर ट्रेन का ठहरवा दिया गया है।

– शनिचरा, मालपुर जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन से काफी फायदा होगा। ट्रेन से अपडाउन भी कर सकते हैं।

– यह ट्रेन अनारक्षित है। इस कारण सामान्य टिकट पर सफर कर सकते हैं। भिंड व ग्वालियर के बीच काफी ट्रेफिक रहता है। बस की वजाए ट्रेन से सफर कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button