ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

WTC Final में उतरेगी भारत की ये प्लेइंग 11

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से  11 जून तक इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल (लंदन) के मैदान पर खेला जाएगा. भारत अगर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताब को जीत लेता है, तो वह साल 2013 के बाद पहली ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगा. रोहित शर्मा की कप्तानी का भी ये असली टेस्ट होगा. कप्तान रोहित शर्मा ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारेंगे.

ओपनर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरेंगे. हाल ही के दिनों में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी टीम इंडिया की पहली पसंद मानी जा रही है. इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल (लंदन) के मैदान पर रोहित शर्मा के साथ जब शुभमन गिल ओपनिंग के लिए उतरेंगे तो वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम इंडिया को एक ताबड़तोड़ शुरुआत दे सकते हैं. केनिंगटन ओवल (लंदन) का मैदान शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज को बहुत रास आएगा.

मिडिल ऑर्डर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में नंबर 3 पर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को उतारा जाएगा. नंबर 4 पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली उतरेंगे. नंबर 5 पर अजिंक्य रहाणे को उतारा जाएगा. अजिंक्य रहाणे ने इन दिनों IPL 2023 में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सेलेक्टर्स की नींद उड़ा रखी है. श्रेयस अय्यर ने अभी हाल ही में कमर की सर्जरी करवाई है और वह WTC फाइनल से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में श्रेयस अय्यर की जगह फॉर्म में वापसी कर चुके अजिंक्य रहाणे को चुना जा सकता है. अजिंक्य रहाणे साल 2014, 2018 और 2021 के दौरे पर इंग्लैंड में टेस्ट खेलने का अनुभव रखते हैं. अजिंक्य रहाणे जैसा अनुभवी बल्लेबाज जब टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में खेलेगा तो उसे जबरदस्त मजबूती मिलेगी.

नंबर 6 से लेकर नंबर 7

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में नंबर 6 पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम इंडिया को मजबूती देंगे. कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में नंबर 7 पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दे सकते हैं. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को ड्रॉप कर सकते हैं, जो बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित हो रहे हैं. केएस भरत की विकेटकीपिंग भी खास नहीं है.

स्पिनर 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में कप्तान रोहित शर्मा एकमात्र स्पिनर के तौर पर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में मौका देंगे. केनिंगटन ओवल (लंदन) की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए कुछ मददगार मानी जाती है. ऐसे में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा इस पिच पर कंगारू टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं.

ये होंगे तेज गेंदबाज 

कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को बतौर तेज गेंदबाज टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह देंगे. ऐसे में प्लेइंग इलेवन से फिर शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक और जयदेव उनादकट को बाहर बैठना होगा.

ये हो सकती है भारत की Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज.

 

Related Articles

Back to top button