ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

गाजियाबाद दर्दनाक हादसा: बच्चों की हत्या कर दोनों पत्नियों के साथ 8वीं मंजिल से कूदा शख्स

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के कारण अपने दो बच्चों की हत्या के बाद पत्नी और महिला प्रबंधक (दूसरी पत्नी बताई जा रही है) के साथ मंगलवार तड़के आत्महत्या कर ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह इंदिरापुरम पुलिस को सूचना मिली कि इंदिरापुरम स्थित कृष्णा अपरा सफायर अपाटर्मेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है।

दीवार पर चिपकाया बाउंस हुए चेक और 500 का नोट
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिस को जानकारी मिली की मृतक का नाम गुलशन है और वह फ्लैट नंबर ए 806 में परिवार के साथ रहता था। इसके बाद पुलिस 806 फ्लैट में पहुंची तो दो बच्चों के शव मिले और इसी कमरे की दीवार पर पुलिस को पेन से लिखा सुसाइड नोट मिला, जिस पर अपनी मौतके लिए राकेश वर्मा नामक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया गया है। इसके अलावा पुलिस को कमरे में एक बैंक से बाउंस हुए चेक की कॉपी और पांच सौ का नोट भी दीवार पर चिपका हुआ मिला।

बच्चों के साथ पालतू खरगोश भी मार डाला
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गुलशन ने पहले अपने दोनों बच्चों की गला रेतकर हत्या की और इसके बाद में पत्नी और अपनी प्रबंधक के साथ आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं उनका पालतू खरगोशी भी मरा हुआ पाया गया।

नजदीकी रिश्तेदार है राकेश वर्मा
पुलिस के मुताबिक राकेश वर्मा को मृतक का नजदीकी रिश्तेदार बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार गुलशन का राकेश वर्मा के साथ दो करोड़ रुपए का लेन-देन था और यह रकम नहीं मिलने के कारण वह काफी दिनों से आर्थिक तंगी में थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुलशन, उसकी पत्नी परवीन, प्रबंधक संजना, बच्चों रितिक और रितिका के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button