ब्रेकिंग
धनबाद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जीवन संकट में, खून चढ़ाने के अलावा स्वास्थ्य व्यवस्था की बाकी ... राजकीय श्रावणी मेले को लेकर देवघर में तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रही भव्य ... 14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि... धनबाद के सिंदरी निवासी तूफान मिश्रा की जर्मनी में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पूर्वी सिंहभूम में विकास के दावों की खुली पोल, बीमार टोला प्रधान को खटिया पर 4 KM दूर ले गए ग्रामीण रांची से सटे खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में डूबते 2 युवकों की बची जान तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़का झारखंड राजद, बिहार सरकार और सीएम सम्राट चौधरी के कदम को बताया '... Basukinath Mela Admin Inspection Dumka: बासुकीनाथ धाम में दुकानदारों पर नकेल! अतिक्रमण पर जुर्माना, ... जामताड़ा के नाला में 50 एकड़ में होती है काजू की खेती, प्रोसेसिंग प्लांट न होने से औने-पौने दाम में ... JPSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का करारा पलटवार, ऋषिकेश सिंह बोले—'भ्रष्टाचार भाज...
मध्यप्रदेश

वलसाड़ से जम्मूतवी के बीच चलेगी एसी स्पेशल ट्रेन

 रतलाम। वलसाड़ से जम्मुतवी एवं जम्मूतवी से उधना के मध्य ग्रीष्मकालीन स्पेशल सुपरफास्ट एसी ट्रेन का परिचालन पेशल किराया के साथ किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09097 वलसाड जम्मुतवी स्पेशल सुपरफास्ट एसी ट्रेन 22 मई से 26 जून, 2023 तक वलसाड से प्रति सोमवार को 00.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन( 07.25/07.35 सोमवार) होते हुए मंगलवार को 08.35 बजे जम्मुतवी पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09098 जम्मूतवी उधना स्पेशल सुपरफास्ट एसी ट्रेन 23 मई से 27 जून,तक जम्मूतवी से प्रति मंगलवार को 23.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन(22.38/22.48 बुधवार) होते हुए गुरुवार को 05.30 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।

रतलाम में भी होगा ट्रेन का ठहराव

गाड़ी संख्या 09097 का नवसारी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, मथुरा जंक्शन, दिल्ली सफदरगंज, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट एवं पठानकोट स्टेशनों पर व 09098 का पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधिआना, अंबाला, दिल्ली सफदरगंज, मथुरा जंक्शन, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा एवं सूरत स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में 11 थर्ड एसी इकोनामी कोच एवं 06 एसी चेयरकार कोच रहेंगे।

ब्लाक के कारण दो ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। अंबाला मंडल के सहारनपुर स्टेशन यार्ड में 08.30 घंटे का ब्लाक होने के कारण रतलाम मंडल की दो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 21 मई, 2023 को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19326 अमृतसर इंदौर एक्सप्रेस वाया पानीपत चलेगी। इस दिन यह ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, देववंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी एवं गाजियाबाद स्टेशन नहीं जाएगी। 20 मई को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14317 इंदौर देहरादून एक्सप्रेस, वाया टपरी-बलियाखेड़ी चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर स्टेशन नहीं जाएगी। यात्रियों को चढ़ने/उतरने के लिए इस ट्रेन का टपरी स्टेशन पर 03 मिनट का ठहराव दिया गया है।

Related Articles

Back to top button