ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
मध्यप्रदेश

बदनावर में गोडाउन में आग लगने से 50 हजार रुपये कीमत के पीवीसी पाइप जले

बदनावर। यहां बड़ी चौपाटी मार्ग पर बैजनाथ महादेव मंदिर के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे गोडाउन के पिछले भाग में आग लगने से बड़ी संख्या में पीवीसी पाइप जल गए। मौके पर करीब छह से सात लाख रुपये के पाइप रखे हुए थे, किंतु लोगों की सजगता और समय पर फायर ब्रिगेड पहुंचने के कारण 50 हजार रुपये की ही नुकसानी हुई है।

यह गोडाउन सत्यनारायण सिर्वी का बताया गया है तथा उनकी दुकान भी सामने ही स्थित है। दोपहर में गोडाउन में अचानक धुआं निकलते देख आसपास मौजूद लोग जमा हो गए। मकानों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही नगर परिषद के फायर ब्रिगेड ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

गोडाउन में करीब सात लाख रुपये के पाइप व अन्य सामान रखे हुए थे, लेकिन सभी की सक्रियता से आग की बड़ी घटना टल गई। फिर भी 50 हजार रुपये कीमत के पाइप आग में जल गए। पास में ही दिनेश माली की होटल है।

गनीमत रही कि वहां तक आग नहीं पहुंच पाई। मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, शेखर यादव, विवेक पाटीदार, जय सूर्या, मनोज सोलंकी, संतोष राव आदि लोगों ने आग पर काबू पाने में सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button