ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

कर्मचारी ने शोरूम से चुराए जेवर असली की जगह नकली रख दिए

 इंदौर । इंदौर के एक ज्वेलरी शोरूम में चोरी हो गई। चोर वहीं का कर्मचारी निकला। उसने शोरूम से असली जेवर चुरा लिए और उसकी जगह नकली जेवर रख दिए। सीसीटीवी फुटेज से कर्मचारी की चालाकी सामने आ गई।

विजय नगर पुलिस के मुताबिक, चोरी बिजनेस पार्क स्काय बिल्डिंग स्थित शोरूम में हुई है। बक्षी गली निवासी आशीष पिता मनोहर जाधव यहां नौकरी करता है। उसने शोरूम से जेवर चुरा लिए थे। जब 21 मई को स्टाक का मिलान किया गया तो कान के दो जेवर नकली निकले। इसके बाद शोरूम के सभी जेवर की जांच की गई तो सात जेवर नकली मिले।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा

नकली जेवर मिलने के बाद सिक्योरिटी रूम से सीसीटीवी कैमरे पर नजर रखी जाने लगी। इस पर आशीष की गतिविधियां संदिग्ध मिली। जब उससे मामले में पूछताछ की तो उसने कुछ नहीं बताया। बाद में सीसीटीवी फुटेज विजय नगर पुलिस को सौंपे गए। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार लिया।

Related Articles

Back to top button