ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मनोरंजन

Nargis No To Nakedness: नरगिस फाखरी ने एडल्ट मैगजीन के शूट से किया था इनकार, कहा- ‘कैमरे के सामने कपड़े नहीं उतार सकती’Nargis No To Nakedness: नरगिस फाखरी ने एडल्ट मैगजीन के शूट से किया था इनकार, कहा- ‘कैमरे के सामने कपड़े नहीं उतार सकती’

नई दिल्ली। Nargis No To Nakedness: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत इम्तियाज़ अली की ‘रॉकस्टार’ से की थी। रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने से पहले वह एक मॉडल थीं। उन्होंने बताया कि मॉडलिंग के दौरान उन्हें अमेरिकी एडल्ट मैगजीन प्लेव्बॉय के लिए शूट का ऑफ़र मिला था। लेकिन यह ऑफ़र उन्हें पसंद नहीं आया और उन्होंने मना कर दिया।

फाखरी ने एक्स एडल्ट स्टार ब्रिटनी डी ला मोरा (Brittni De La Mora) के साथ बातचीत में इसका खुलासा किया। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मैंने प्लेव्बॉय के ऑफ़र को इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि बिना कपड़ों के कैमरे के सामने में सहज नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘जब मैं मॉडलिंग करती थी, तब प्लेव्बॉय मैगजीन का कॉलेज एडिशन आता था। मेरे एजेंट ने बताया कि उन्हें एक लड़की जरूरत है। क्या आप ऐसा कुछ करना चाहती हैं? मतलब, प्लेव्बॉय में पैसा बहुत था, लेकिन मैंने कहा- नो थैंक्यू, मैं ठीक हूं’।

बता दें कि नरगिस, इम्तियाज़ अली के अलावा शूजित सरकार और डेविड धवन के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने शूजित की फ़िल्म ‘मद्रास कैफे’ में जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर किया है, तो डेविड धवन की फ़िल्म ‘मैं तेरा हीरो’ में वरुण धवन के साथ नजर आई हैं। उन्होंने बताया कि वह बॉलीवुड में काम को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बॉलीवुड में काम करके काफी खुश हूं, क्योंकि वो सेक्स सीन नहीं दिखाते हैं। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मैं कैमरे के सामने नेक्ड नहीं हूं। मैं यह नहीं कर सकती।’

नरगिस ने इस बातचीत का कुछ हिस्सा अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। वहीं, पूरा इंटरव्यू ब्रिटनी डी ला मोरा के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। बता दें कि प्लेंब्वॉय अमेरिकन मैन्स लाइफस्टाइल मैगजीन है। इसे Hugh Hefner ने साल 1953 में शिकागो में शुरू किया था। यह एक किस्म की एडल्ट मैगजीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button