ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

UP में हैदराबाद जैसी हैवानियत! गैंगरेप पीड़िता काे दरिंदों ने तेल डालकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर

उन्नाव: भले ही योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत इससे कोसो दूर है। रोज सामने आ रही रेप की घटनाएं चीख-चीखकर बता रही हैं कि यूपी में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। अभी संभल में नाबालिग किशोरी को रेप के बाद जिंदा जलाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि उन्नाव कि इस घटना ने झकझोर कर रख दिया है। यहां गुरुवार को एक रेप पीड़िता को जमानत पर छूट कर आए दो आरोपियों ने 3 साथियों के साथ मिलकर जिंदा जला डाला, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला बिहार थानाक्षेत्र के हिंदुनगर गांव का है। यहां कुछ दिन पहले एक युवती के साथ बलात्कार हुआ था। मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज युवती इसी मामले की पैरवी के लिए रायबरेली जा रही थी। तड़के करीब 4 बजे शिवम त्रिवेदी सहित 5 लोगों ने उसे रोक लिया और ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल भर्ती करवाया। करीब 70 प्रतिशत झुलस गई पीड़िता को उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस मामले में यूपी के डीजीपी ओपी सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पीड़िता को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों हरीशंकर त्रिवेदी, शुभम त्रिवेदी व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस सभी की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button