ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में ढाई लाख कर्मचारी कराएंगे विधानसभा चुनाव सितंबर में होगा प्रशिक्षण

भोपाल। नवंबर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव (MP Election 2023) के लिए ढाई लाख अधिकारी-कर्मचारी लगेंगे। इन्हें मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने जिला प्रशासन से कहा है कि वे अधिकारियों और कर्मचारियों को चिन्हित करें। इन्हें मतदान (polling) प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देने के लिए सितंबर में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, जो राज्य और जिला स्तरीय होगा।

मध्‍य प्रदेश में अभी 64 हजार 100 मतदान केंद्र हैं। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में मतदान केंद्रों के सत्यापन की प्रक्रिया भी होगी। इसमें यह देखा जाएगा कि किसी मतदान केंद्र पर दो हजार से ज्यादा मतदाता तो नहीं हो रहे हैं या मतदाता को मतदान के लिए दो किलोमीटर से अधिक दूर तो नहीं जाना पड़ेगा।

यदि कहीं ऐसी स्थिति पाई जाती है तो सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसके साथ ही जिला प्रशासन मतदान दल के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को चिन्हित करेंगे।

मप्र विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया के संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर चार कर्मचारी रहेंगे।ये सभी पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा, कृषि और राजस्व विभाग से लिए जाएंगे। किस कर्मचारी को किस मतदान केंद्र पर जाना है, यह उसे मतदान से दो दिन पूर्व ही पता चलेगा। प्रशिक्षण के लिए राज्य स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार होंगे, जो जिलों में जाकर प्रशिक्षण देंगे। यह प्रक्रिया सितंबर से प्रारंभ हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button