ब्रेकिंग
Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ... Gurugram GRAP Helpline Number: गुरुग्राम में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने जारी किया ड... Gurugram Municipal Corporation Action: सड़क पर थूकने या च्यूइंग गम फेंकने पर अब कटेगा भारी चालान, नग... Panipat Factory Owner Accident: हरिद्वार जा रहे पानीपत के फैक्ट्री मालिक और श्रमिक की दर्दनाक मौत, क... Panipat ACB Action: पानीपत में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पुलिसकर्मी के नाम पर रिश्वत लेने वाला फर्जी द... Haryana Police Recruitment 2030: हरियाणा पुलिस में 2030 तक चरणबद्ध तरीके से होगी 28 हजार जवानों की भ... Faridabad Gas Agency Fire: फरीदाबाद के सरूरपुर में नारायण गैस एजेंसी में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मच... Koderma Crime News: झारखंड के कोडरमा में सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने जिगरी यार से पति को लगवाया जहरीला...
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज का ऐलान- मप्र के हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा

झाबुआ। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को झाबुआ में ऐलान किया है कि हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा। छोटे गांव में 11 व बड़े गांव में 21 महिलाएं इस सेना में रहेगी । उनका काम गांव में चलने वाली हर सरकारी योजना पर निगरानी रखने का रहेगा । बीच-बीच में मेरे द्धारा बैठक आयोजित कर योजना के संबंध में जानकारी ली जाएगी। यदि कोई गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ भी खड़ी होगी । उन्हें मैं जेल भेजूंंगा। उनका मुख्यमंत्री भाई उनके साथ रहेगा । नया जमाना लाने के लिए सामाजिक क्रांति की जा रही है। अब सभी के साथ मिलकर विकास करेंगे ।

सीएम लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होने के लिए झाबुआ आए थे । इस दौरान झाबुआ से सटी गोपालपुरा हवाई पट्टी पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

झाबुआ की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि झाबुआ जिले में तो बेटा – बेटी के बीच कोई भेदभाव नही होता है, लेकिन अन्य स्थानो पर यह अधिक है । इसलिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन संके । उनके हाथ में भी पैसा हो ताकि वे अपने रुके हुए काम कर सकें और किसी के सामने हाथ नही फैलाना पड़े । अन्य योजनाओं से जोड़ते हुए भी महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने का मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया । झाबुआ में क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर ने परंपरागत ढंग से स्वागत किया ।

बहनों ने भेंट की 25 फीट की राखी

झाबुआ की बहनों ने मंच पर पहुंचकर शिवराजसिंह चौहान को करीब 25 फीट की राखी भेंट की। भाषण के पूर्व जिले की सभी बहनों की ओर यह रक्षा सूत्र भेंट किया गया। भगोरिया नृत्य से उनका स्वागत किया गया। सबसे पहले उन्होने मंच के पीछे बने पंडाल में चयनित बहनों से चर्चा की।

वृद्ध महिलाओं की पेंशन बढ़ेगी

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर एक घर में दो बहुएं है तो दोनों को लाडली लक्ष्मी बहना का लाभ मिलेगा। अगर सास वृद्ध है तो उन्हें फिलहाल 600 रूपए पेंशन मिल रही है। उसे बढ़ाकर 1 हजार रूपए कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button