ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
मध्यप्रदेश

इंदौर में वेल्डिंग की वजह से स्क्रैप गोदाम में आग पुलिसकर्मियों ने बच्चों को बचाया

 इंदौर। शहर के खजराना थाना क्षेत्र में स्क्रैप गोदाम में आग से हड़कंप मच गया। रहवासी क्षेत्र में आग लगने से लोग घबरा गए। आसपास के कई मकान खाली करने पड़े। लोगों को घरों से सही सलामत बाहर निकाला गया। आग से अनजान घरों में सो रहे थे। सकरा रास्ता होने से भीड़ भी लग गई थी। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को डंडे फटकारना पड़े।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक आग इलियास कालोनी के पास सलीम कबाड़ी के गोदाम में लगी है। करीब ढाई बजे यहां वेल्डिंग का काम हो रहा था। इस दौरान चिंगारी उड़ कर स्क्रैप में चली गई और धुआं निकलने लगा।

पहले कबाड़ी और कर्मचारियों ने ही आग बुझाने की कोशिश की। गोदाम में प्लास्टिक,कागज, गत्‍ते आदि होने से आग भभक गई और धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। ब्लास्ट की आवाज भी सुनाई दे रही थी।

इसके बाद फायर ब्रिगेड और खजराना पुलिस को बुलाया गया। गोदाम रहवासी क्षेत्र में बना हुआ है। आसपास काफी मकान बने हुए हैं। दोपहर का वक्त होने से लोग घरों में सो रहे थे। कुछ लोगों को तो आग का पता नहीं चला और धुआं घरों तक पहुंच गया।

एसआइ अमृतलाल गवरी और अन्य पुलिसकर्मियों ने लोगों को उठाया और घरों से बाहर निकाला। थोड़ी देर होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

बैटरी गोदाम में भीषण आग

लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित एसडीए कम्पाउंड में रिचार्जेबल बैटरी बनाने वाली कंपनी के गोदाम में भी आग लग गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने वक्त पर नियंत्रण कर लिया। पुलिस के मुताबिक गोदाम में गैस टंकियां भी रखी हुई थी। समय पर पहुंच कर टंकी और ज्वलनशील पदार्थों को बाहर निकाला।

Related Articles

Back to top button