ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

देश में अब सबसे अधिक टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में नौरादेही सातवां बना

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के सागर जिले में स्थित नौरादेही अभयारण्य को टाइगर रिजर्व का दर्जा दे दिया गया है। राष्ट्रीय वन्यप्राणी बोर्ड की सहमति के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने नौरादेही को टाइगर रिजर्व की सूची में शामिल कर लिया है, अब राज्य सरकार को अधिसूचना जारी करनी है, जो इसी माह जारी होने की उम्मीद है।

नौरादेही को मिलाकर मध्य प्रदेश में देश के सबसे अधिक सात टाइगर रिजर्व हो जाएंगे। वर्तमान में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में छह-छह रिजर्व हैं। जबकि दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां पांच टाइगर रिजर्व हैं, ऐसे ही राजस्थान में चार हैं।

देश के सबसे अधिक 526 बाघ मध्य प्रदेश में हैं, जिनकी संख्या बढ़कर सात सौ तक जाने की उम्मीद वनाधिकारियों ने जताई है। यह आंकड़ा 19 जुलाई को सामने आएगा।

दरअसल, इसी दिन भारत सरकार बाघों की गिनती के राज्यवार आंकड़े जारी कर रही है। बाघ आकलन-2022 के अंतर्गत नवंबर 2021 से अक्टूबर 2022 तक प्रदेश के संरक्षित और गैर संरक्षित वन क्षेत्रों में बाघ गिने गए हैं। इससे ही अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में बाघ बढ़ रहे हैं।

इसे देखते हुए पहले से ही नए संरक्षित क्षेत्रों के गठन और अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है। नौरादेही अभयारण्य का चीता परियोजना के लिए भी चयन हुआ है और इसमें वर्तमान में 16 बाघ भी हैं। इसलिए इसे टाइगर रिजर्व का दर्जा देने पर जोर रहा। बता दें कि देश में वर्तमान में 54 टाइगर रिजर्व हैं।

रातापानी पर राजनीति

भोपाल के करीब रातापानी अभयारण्य को भी टाइगर रिजर्व बनाने का प्रस्ताव लंबे समय से चल रहा है। यहां बाघ भी 60 से अधिक हैं, पर राजनीतिक कारणों से निर्णय नहीं हो पा रहा है। वर्ष 2012 में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इसे टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया था, पर राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी नहीं की, बाद में मामला उठा तो सरकार ने कह दिया कि वह इसे टाइगर रिजर्व बनाने के लिए सहमत नहीं है। दरअसल, इस क्षेत्र में कई नेताओं के स्टोन क्रशर संचालित हैं। इसलिए अभयारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने पर एक राय नहीं बन पा रही है।

वर्तमान में राज्यों में टाइगर रिजर्व की संख्या

राज्य — टाइगर रिजर्व की संख्या

मध्य प्रदेश — छह

महाराष्ट्र — छह

कर्नाटक — पांच

तमिलनाडु — पांच

असम — चार

राजस्थान — चार

छत्तीसगढ़ — चार

Related Articles

Back to top button