ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

प्रयागराज में संजय निषाद ने कहा- मथुरा, काशी, अयोध्या में मंदिर निर्माण नहीं करेंगे तो क्या काबा में करेंगे?

उत्तर प्रदेश सरकार के  मत्स्य विभाग के मंत्री डा .संजय कुमार निषाद मडलीय मत्स्य पालकों के शिक्षण प्रशिक्षण सम्मेलन में शिरकत करने प्रयागराज पहुंचे। प्रयाग संगीत समिति के साउथ मलका शाखा में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र सरकार के नौ साल पूरा होने पर उन्होंने सरकार के कार्यों और योजनाओं का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों की तारीफ किया ।

केंद्र सरकार के सफलता के नौ सालो को ले कर मत्स्य विभाग के मंत्री डा. संजय कुमार निषाद ने मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा की विपक्ष के पास कोई नीतियां नही इस लिए जनता उनके साथ नही है और आज शक्तिशाली इस लिए है की जनता हमारे साथ है हमारे कार्यकर्ता हमारे साथ है ।

उन्होंने कहा की निषाद राज पार्टी जितने आए है भगवान राम और निषाद राज जब मिले थे तो रावण राज पर जीतदर्ज किया था और इस बार भी 80 में 80 सीट हमलोग जीतेंगे। प्रयाग संगीत समिति शाखा में आयोजित प्रशिक्षण सम्मेलन के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए  साफ तौर पर कहा की विपक्ष ने साबित कर दिया की  देश का नेतृत्व केवल मोदी कर सकते बीजेपी कर सकती किसी में दम नहीं है की ये सब बे दम लोग है। उन्होंने बेरोजगारी को सवाल पर कहा की हम लोग हर सेक्टर में युवाओं को नौकरी दे रहे विपक्ष ने तीस सालो के अपने कार्यों को छुपाने का काम किया है। उन्होंने कहा की सपा बसपा और कांग्रेस ने बेड़ा गर्क कर दिया है विपक्ष के बोलने के बाद अब कुछ बचा नहीं है।

Related Articles

Back to top button