ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

छत्तीसगढ़ पीएससी ने कहा- नहीं हुई कोई गड़बड़ी भ्रम फैलाने वालों से रहे दूर

रायपुर।भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों से घिरे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने अभ्यर्थियों के लिए खुला पत्र वेबसाइट पर प्रसारित किया है। आयोग ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि पीएससी की भर्ती परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होती है, भ्रम फैलाने वालों से दूर रहे। पीएससी के अवर सचिव ने सूचना पत्र जारी कर इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण दिया है।

क्‍या लिखा है सीजीपीएससी के पत्र में

पत्र में लिखा गया है कि संज्ञान में यह तथ्य आया है कि विगत कुछ दिनों से आयोग के द्वारा की जा रही भर्ती प्रक्रिया पर कुछ इंटरनेट मीडिया माध्यम में आधारहीन तथ्यों के आधार पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। इस कारण से आयोग को यह सूचना पत्र जारी करना पड़ रहा है।

अभ्यर्थियों से कहा- भ्रामक समाचार से विचलित ना हो

आयोग एक संवैधानिक संस्था है एवं आयोग के द्वारा की जा रही भर्तियां संबंधित विभाग के मांग पत्र व उसके भारतीय नियमों के प्रक्रिया नियम 2014 के तहत की जाती है। आयोग की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण रूप से नियमों के आधार पर होती है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सभी अभ्यर्थियों को सलाह देता है कि वह किसी भी भ्रामक समाचार से विचलित ना हो और अपनी आगामी परीक्षाओं के लिए तैयारी जारी रखें।

सीजीपीएससी भर्ती-2021 के परीक्षा परिणाम को लेकर भाजपा की आपत्ति

गौरतलब है कि भाजपा और भाजयुमो सीजीपीएससी भर्ती-2021 के परीक्षा परिणाम को लेकर आपत्ति कर रही है। उनका आरोप है कि परीक्षा में पारदर्शिता नहीं बरती गई है।भर्ती परीक्षा परिणाम को रद्द कर जांच करवाई जाए। आयोग के अध्यक्ष को हटाया जाएग। अपनी मांगों के लेकर भाजयुमो 19 जून सोमवार को मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी करने जा रहे है।

बीच पहली बार उत्तरपुस्तिका जारी

सीजीपीएससी ने पारदर्शिता बनाने के लिए पहली बार भर्ती परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जारी की है। पीएससी की ओर वन विभाग के अलग-अलग पदों के लिए ली गई भर्ती परीक्षा की उत्तर-पुस्तिका, अंक जारी किए है। अभ्यर्थी पीएससी की वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर-पुस्तिका को डाउनलोड करने की सुविधा 15 जुलाई तक रहेगी।

Related Articles

Back to top button