ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

आदिपुरुष पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हिंदू संगठनों ने जगदलपुर में टाकीज से हटाए पोस्टर दृश्यों और संवाद बदलने की मांग की

रायपुर। ओम राउत निर्देशित फिल्मी आदिपुरुष के रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्‍म के दृश्यों और संवादों को लेकर विरोध तेज हो गया है। वहीं कई राजनीतिक दलों ने फिल्‍म के विवादित दृश्यों और संवाद हटाने की मांग की है, जबकि छत्‍तीसगढ़ में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने फिल्‍म के प्रदर्शन प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

इस फिल्‍म को लेकर सियासत भी गर्म भी है। कांग्रेस फिल्‍म के बहाने भाजपा पर निशाना साध रही है। छत्‍तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेस साय सिंह ने ट्वीट कर बीजेपी पर दोहरा चरित्र का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा, आदिपुरुष एक ऐसी फिल्म जो भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र दिखाती है जो एक तरफ भगवान श्रीराम में अपनी आस्था बताते हैं और दूसरी तरफ भगवान का मज़ाक उड़ाते हैं।

कैसे इस फिल्म में हमारे आराध्य बजरंगबली को अभद्र भाषा बोलते हुए दिखाया गया ? कैसे इस फिल्म में रामायण की कथाओं को गलत तरीके से पेश किया गया ? आखिरकार कैसे सेंसर बोर्ड इस फिल्म को पास कर सकती है ?

हमर भांचा राम का यह अपमान हम नहीं सहेंगे, जिम्मेदारों को माफी मांगना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button