ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...
खेल

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मैच से पहले MCG पिच हुई खतरनाक, अंपायर्स ने लिया बड़ा फैसला

मेलबर्न : मेलबर्न में तीन सप्ताह बाद आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाना है और इस मैच से ठीक पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की खराब पिच के कारण शेफील्ड शील्ड मैच को रद्द कर देना पड़ा है। कई बल्लेबाजों को ऊंची उठती गेंदों से चोट लगी, जिसके बाद अम्पायरों ने वेस्ट आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच जारी इस मैच को बीच में ही रोक दिया। मैच रोके जाने तक वेस्ट आस्ट्रेलिया ने 89 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इसकी पुष्टि की है। सीए ने ट्वीट में लिखा है कि एमसीजी में हो रहे शेफील्ड शील्ड मैच को खराब पिच के कारण अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया गया है।

हाल के दिनों में एमसीजी की पिच को जीवनहीन होने को लेकर काफी चर्चा हुई है। अंपायरों ने कप्तान पीटर हैंडस्कांब और शॉन मार्श से बात करने के बाद खेल रद्द करने का फैसला लिया। मार्श को भी तेजी से उछलती गेंद लगी थी जबकि मार्कस स्टोइनिस की पसली में ऐसी गेंद जा लगी थी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के क्रिकेट परिचालन प्रमुख पीटर रोच ने कहा, ‘‘हमें मैच रद्द होने का दुख है। एमसीजी मैदानर्किमयों के पास दो सप्ताह से अधिक का समय है और टेस्ट के लिये बेहतरीन पिच बनाई जाएगी।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button