ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मध्यप्रदेश

दर्जा विश्वस्तरीय स्टेशन का रानी कमलापति स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं भी तोड़ रही दम

भोपाल। देश का सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन कहा जाने वाला रानी कमलापति स्टेशन यात्री सुविधाओं के मामले में बेहद कमजोर साबित हो रहा है। कहने को यह स्टेशन विश्वस्तरीय है जिसे भविष्य की जरूरतों के लिहाज से डिजाइन किया गया है लेकिन एक साल के अंदर ही हालात ऐसे हो गए हैं कि यात्रियों की संख्या बढ़ते ही अव्यवस्था फैल जाती है और संख्या के अनुपात में कम यात्री सुविधाएं पानी मांगती नजर आती हैं।

इतना ही नहीं, यह आधुनिक स्टेशन मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित नजर आ रहा है। व्यवस्थाएं इस कदर बिगड़ी हैं, न तो लिफ्ट काम कर रही हैं, न ही एक्सलेटर। नवदुनिया ने नौ बजे से 11 बजे तक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का जायजा लिया तो कई खामियां भी नजर आईं।

यात्रा की शुरुआत ही असुरक्षा से, मुख्य गेट पर लगे एक्सपायर अग्निशामक यंत्र

स्टेशन में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार के पास दीवार पर लगे अग्निशमन यंत्र पर नजर पड़ती है। देखने पर इस पर एक्सपायरी डेट वर्ष 2022 लिखी मिली। हालात यह है कि तब से लेकर छह महीने बीते, लेकिन इसे आज तक रिफिल ही नहीं किया गया। यंत्र पर जमी धूल की मोटी परत बाकी कहानी कहती नजर आई।

एस्कलेटर और लिफ्ट खराब

स्टेशन के छह नंबर की ओर से आने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छह नंबर गेट के पास दोनों लिफ्ट बंद हैं, वहीं एस्कलेटर भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्ग यात्री सीढि़यों से चढ़ने को मजबूर होते हैं। रीवा जा रहे शुभम पांडे ने बताया कि, पिता जीवन प्रसाद पांडे का इलाज करने आए थे, 10 बजे से स्टेशन पर बैठे है, लेकिन ट्रेन तीन घंटे लेट चल रही है। इस पर समस्या यह है कि पीने का पानी भरने के नल बैठने की जगह से इतनी दूर है कि परेशानी बढ़ाने वाले लगते हैं।

लिफ्ट के इंतजार में खड़े रहते हैं यात्री

प्लेटफार्म-दो-तीन पर एक-एक लिफ्ट है। दो ट्रेनें प्लेटफार्म पर एक साथ आने से यहां लोगों की भीड़ लग जाती है। प्लेटफार्म दो और तीन पर लगी लिफ्ट के लिए यात्री को 10 से 15 मिनट का इंतजार में करना पड़ा रहा है। ऐसे में समय ज्यादा लगने के कारण कई बुजुर्ग यात्रियों को सीढ़ियों से आना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button