ब्रेकिंग
जनकपुर में रिहायशी इलाके में पहुंचा जंगली भालू: कृषि कार्यालय और एकलव्य स्कूल के पास मूवमेंट, वन विभ... एमसीबी के चिरमिरी में मानवता शर्मसार: युवती से दरिंदगी, दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस माल लदान में SECR ने रचा नया इतिहास, लक्ष्य से 4 दिन पहले 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार रायपुर में खुले नाले और गड्ढों से हादसे: 5 वर्षीय काव्यांश की मौत पर नेता प्रतिपक्ष ने निगम आयुक्त स... गौरेला में 5 साल की मासूम को कोबरा सांप ने डंसा: परिजनों की सतर्कता से बची जान, जिला अस्पताल में भर्... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक आदेश: 56 नव नियुक्त सिविल जजों की पदस्थापना सूची जारी, 29 अगस्त... पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: रायपुर में ट्री गार्ड व पेवर से घिरे पेड़ों को मिली खुली हवा और पानी,... राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक: खनिज अन्वेषण की प्राथमिकताओं को दिया गया अंतिम र... छत्तीसगढ़ बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का हब: लिथियम, REE और 35 रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की होगी खोज, GSI ने स... छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का...
मनोरंजन

बदले गए आदिपुरुष के विवादित डायलाॅग अब ये बोलते दिखेंगे हनुमान जी

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष रिलीज के समय से ही विवादों में रही है। इस फिल्म के डायलाॅग्स को लेकर दर्शक भड़क उठे थे। लोगों ने फिल्म के डायलाॅग्स को बदलने के मांग की थी। कुछ समय पहले ही इस फिल्म के डायलाॅग लिखने वाले राइटर मनोज मुंतशिर ने विवादित डाॅयलाॅग्स को बदले जाने की घोषणा की थी। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि आदिपुरुष के विवादित डायलाॅग बदल दिए गए हैं। हनुमान जी, रावण समेत मेकर्स ने उन सभी डायलाॅग्स बदल दिया है, जिनसे दर्शकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा था।

बदले गए विवादित डायलाॅग

मूवी में रावण का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान पुष्पक विमान की जगह चमगादड़ पर बैठकर आते हैं। वहीं हनुमान जी का ‘तेल तेरे बाप का’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना भी फिल्म में बदला जा रहा है। इन दृश्यों और इस तरह के डायलाॅग को फिल्म से हटा दिया गया है। देशभर में आदिपुरुष के डायलाॅग्स और दृश्यों को लेकर लगातार विरोध हो रहा था। वहीं अब फिल्म का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें फिल्म का डायलाॅग ‘कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का…तो जलेगी भी तेरे बाप की’ वाली लाइन बदल दी गई है।

वायरल हुआ वीडियो

शेयर किए गए वीडियो के अनुसार मेघनाथ जब हनुमान जी की पूंछ में आग लगाते हैं, तो हनुमान जी कहते हैं, ‘कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग भी तेरी लंका की, जलेगी भी तेरी लंका।’ काफी कंट्रोवर्सी के बाद कुछ दिन पहले ही मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि आदिपुरुष के विवादित डायलॉग बदल दिए जाएंगे। अब सोशल मीडिया पर इस नए संवाद का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फिल्म का भारी विरोध होने के साथ ही रामानंद सागर की रामायण में भगवान का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने भी आदिपुरुष फिल्म पर नाराजगी जताई थी।

Related Articles

Back to top button