ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

गैंगस्टर का नाटक हजीरा चौराहे पर लेकर पहुंचा मिट्टी का तेल बोला- आत्महत्या कर लूंगा पुलिस ने पकड़ा

ग्वालियर। ग्वालियर के गैंगस्टर राहुल राजावत की फेसबुक पोस्ट से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। उसने आधी रात के बाद सीसीटीवी कैमरों के दो वीडियो भी शेयर किए। इसमें उसने आरोप लगाया- वह जमानत पर बाहर है, फिर भी पुलिस झूठा केस लगाकर उसे पकड़ना चाहती है। फेसबुक पोस्ट में ही उसने आत्महत्या की धमकी दी, इसके बाद गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हजीरा चौराहे पर मिट्टी का तेल लेकर पहुंच गया। यहां पहले से ही पुलिस मौजूद थी। उसे पकड़ लिया गया, यहां पुलिस और उसके साथियों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची। यहां कार्रवाई जारी है।

हजीरा इलाके में रहने वाला गैंगस्टर राहुल राजावत कुख्यात अपराधी है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास जैसे सनसनीखेज अपराध दर्ज हैं। वह लंबे समय जेल में रहा, इस समय जेल से बाहर है। पुलिस बीते रोज उसकी तलाश में उसके घर पहुंची। उसके घर पर दस्तक दी तो वह पुलिस को धक्का देकर भाग गया। घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग उसने इंटरनेट मीडिया पर वायरल की। साथ ही पोस्ट लिखी, जिसमें उसने ग्वालियर पुलिस के खिलाफ पोस्ट लिखी। इसमें उसने पुलिस पर आरोप लगाए और आत्महत्या की धमकी दी। उसने हजीरा चौराहे पर दोपहर 12 बजे आत्महत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस पहले से यहां तैनात थी। जैसे ही वह आया तो यहां उसकी घेराबंदी कर ली। उसे पकड़ लिया गया। यहां उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता भी की। खबर लिखे जाने तक हजीरा थाने में पुलिस अधिकारी मौजूद थे। आरोपित राहुल राजावत को हिरासत में ले लिया था।

Related Articles

Back to top button