ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
देश

बालिका से दुष्कर्म के दोषी को न्यायालय ने सुनाई मौत होने तक जेल की सजा

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले में पांच साल की अबोध बालिका से दुष्कर्म के मामले में 69 दिन के भीतर अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय पास्को (एफटीसी) रामानुजगंज वंदना दीपक देवांगन की अदालत ने फैसला सुनाया है।आरोपित रामवृक्ष कोडाकू 32 वर्ष को मृत्युपर्यंत कारावास की सजा सुनाई गई है।ऐसे घृणित अपराध के खिलाफ अदालत ने गंभीर टिप्पणी की है।पीड़िता को दस लाख रुपये मुआवजा देने की भी अनुशंसा की गई है।

बलरामपुर जिले की एक गांव की पीड़िता 12 अक्टूबर 2021 को पड़ोस के घर में टीवी देखने गई थी। रात्रि लगभग आठ बजे रोते- रोते घर आई थी। पूछने पर उसने आरोपित रामवृक्ष कोडाकू द्वारा घर ले जाने का झांसा देकर गलत कार्य करने की जानकारी दी थी। बच्ची की परिस्थिति को देखते हुए घर वालों ने उक्त घटना की जानकारी पस्ता थाने में दी थी।जांच के बाद मामला दुष्कर्म का सामने आया था।आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।एसपी रामकृष्ण साहू ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच कर प्रतिवेदन न्यायालय में अतिशीघ्र प्रस्तुत करने आदेश दिया था। मामले में पस्ता थाने द्वारा धारा 376 ए,बी भादसं एवं धारा 4/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। मामले में अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय पास्को (एफटीसी) रामानुजगंज वंदना दीपक देवांगन ने मात्र 69 दिनों में प्रकरण पर फैसला सुनाते हुए अपराध की प्रकृति तथ्य एवं परिस्थितियों को देखते हुए प्रस्तुत मामले में अभियुक्त द्वारा किए गए अपराध की प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए अभियुक्त को धारा 5(ड)/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अपराध में आजीवन सश्रम कारावास जिसका अभिप्राय अभियुक्त के शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए कारावास से है तथा रुपये पचास हजार अर्थ दण्ड की सजा सुनाई। उक्त प्रकरण में अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजक शम्भू प्रसाद गुप्ता थे।

Related Articles

Back to top button