ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मनोरंजन

घटती जा रही है आदिपुरुष फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

Adipurush Box Office Day 5: इस समय सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो रहा है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में शानदार कमाई की थी। फिल्म के इतने टिकट बिके थे कि कई जगहों पर थिएटर पहले से ही फुल हो गए थे। वीकेंड तक इस फिल्म की कमाई में काफी इजाफा हुआ। लेकिन अब जैसे-जैसे फिल्म को लेकर विवाद गर्मा रहा है, वैसे-वैसे फिल्म की कमाई भी गिरती जा रही है। तीन दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। सोमवार के बाद से ही फिल्म की कमाई घटती नजर आ रही है।

घटता जा रहा है आदिपुरुष का कलेक्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मंगलवार को काफी कम कमाई की है। प्रभास के स्टारडम का तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर कोई असर नहीं दिखा है। प्रभास और कृति की इस फिल्म का कलेक्शन सोमवार को 70 पर्सेंट तक घटा है। वहीं मंगलवार को आदिपुरुष फिल्म का हाल और भी ज्यादा बेहाल हो गया। मंगलवार के दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में सिर्फ 6 करोड़ रुपए कमाए हैं। रिलीज के पांचवे दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में टोटल 126 करोड़ की कमाई की। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 248 करोड़ नेट और 279 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

इतना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

प्रभास की फिल्म बाहुबली ने दर्शकों का खूब दिल जीता था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन अब प्रभास की फिल्म आदिपुरुष कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। तेलुगु भाषा में फिल्म ने 4.5 करोड़ का सिंगल डे बिजनेस किया है, जबकि तमिल भाषा में फिल्म की कमाई काफी निराशाजनक रही है। फिल्म ने तमिल भाषा में मंगलवार को सिर्फ 34 लाख का बिजनेस किया है। वहीं तेलुगु भाषा में फिल्म अभी तक 115.35 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है।

 

Related Articles

Back to top button