ब्रेकिंग
Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026... Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर बन रहा है दुर्लभ संयोग; भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकत... Gond Katira for Weight Loss: क्या गोंद कतीरा वजन घटाने में मददगार है? जानें वेट लॉस के लिए इसे कब और... Datia Crime News: दतिया में प्रेम कहानी का खूनी अंत; प्रेमिका की मौत के 47 दिन बाद प्रेमी मोनू ने भी... UP Weather Update: यूपी के 54 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, बांदा-प्रयागराज समेत 10 जिलों में भीषण लू क... Mumbai Infrastructure: मुंबई के घनसोली शाफ्ट में उतरा 350 टन का विशाल TBM कटरहेड; जुलाई 2026 में शुर... NEET Paper Leak Case: नीट परीक्षार्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिले राहुल गांधी; हर संभव मदद का दि...
मनोरंजन

बादशाह के लेटेस्ट गाने पर भड़के BTS फैंस सिंगर पर लगाए ये आरोप

बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह के गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। वहीं हाल ही में उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने के हिट होने की बजाय इस पर काफी बवाल हो रहा है। कुछ दिनों पहले ही आई शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी के लिए बादशाह ने एक गाना गाया है। इस गाने का नाम इस्सा वाइब है। गाने के बोल सुनकर कोरियन बैंड बीटीएस के फैंस भड़क उठे हैं। उन्होंने रैपर पर बैंड के सदस्यों का अपमान करने का आरोप लगाया है। अब बादशाह को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

गाने के बोल पर भड़के बीटीएस फैंस

दरअसल ब्लडी डैडी के इस गाने के बोल हैं ‘हाए नी तेरे नखरे, ये ऐसे दीवा, तुझे हैंडल नहीं कर सकता, कोई मेरे सिवा। प्लेलिस्ट हैड बन्नी बीटीएस बीबा, हर रात बियर पीनी है तुझे किबा।’ अब इस गाने में बीटीएस के बाद ‘बीबा’ शब्द को लेकर बीटीएस फैंस काफी भड़क रहे हैं। बीटीएस आर्मी के मुताबिक इस शब्द का अर्थ सुंदर महिला होता है। गाने में बीटीएस के साथ इस शब्द के इस्तेमाल से पॉप बैंड के फैंस नाराज हो गए हैं। ट्विटर पर बादशाह को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘बादशाह ने अपने गाने में बीटीएस को क्यों जोड़ा। उन्हें पता है कि भीड़ और हाइप कैसे बनाना है।’

जमकर ट्रोल हुए बादशाह

वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘ब्लडी डैडी में अपने गाने के बेकार बोल के साथ बीटीएस की बेइज्जती करने की आपकी हिम्मत कैसे हुई। मुझे पता है कि आप उनसे जलते हैं, क्योंकि आप उनके जैसे कभी नहीं बन सकते। लेकिन कम से कम उनका सम्मान तो कर ही सकते हैं। हम बीटीएस आर्मी मांग करते हैं कि गाने के बोल बदले जाएं या तो गाना ही हटा दिया जाए….नहीं तो आप जानते ही हैं।’ बता दें कि बीटीएस एक कोरियन बाॅय बैंड है। दुनियाभर में इस बैंड की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस बैंड की शुरुआत साल 2010 में हुई थी।

Related Articles

Back to top button