ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

कराते डांस और हैंडराइटिंग में प्रतिभा दिखाने वाले 11 बच्चे सम्मानित

बिलासपुर। पूज्य सिंधी पंचायत तोरवा एवं शांता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक माह निश्शुल्क कराते, डांस और हैंडराइटिंग प्रशिक्षण दिया गया। 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले प्रतिभावान बच्चों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

गोविंद राम सचदेव सिंधु भवन तोरवा में सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसमें 11 होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। पूज्य सिंधी पंचायत तोरवा एवं शांता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ऐसे बच्चों को शामिल किया गया जिन्होंने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया था। सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किशोर गेमनानी, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के संरक्षक पीएन बाजाज, अध्यक्ष मोतीलाल गंगवानी, तोरवा अध्यक्ष सीमा टेकवानी मंच पर उपस्थित रही। अतिथियों ने सभी प्रतिभावन बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर पूज्य सिंधी महिला विंग अध्यक्ष एवं समस्त डांस क्लास टीचर, कराटे क्लास टीचर, हैंड राइटिंग क्लास टीचर उपस्थित रही। शांता फाउंडेशन के प्रमुख नीरज गेमनानी ने कहा कि ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। प्रशिक्षण को लेकर बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी समर्थन किया। सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल वृहद स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा। जिससे की क्षेत्र के गरीब और निर्धन बच्चों को इसका लाभ मिल सके। 26 जून से स्कूल खुल जाएंगे इसके बाद प्रशिक्षण संभव नहीं होगा।

प्रतिभा को आगे लाना लक्ष्य

नीरज ने बताया कि निश्शुल्क प्रशिक्षण का मूल उदेश्य बच्चों की प्रतिभा को सामने लाना था। कराते में जिस तरह से बच्चों ने आत्मरक्षा का गुर सीखा तो वहीं डांस में बेटियों ने जलवा बिखेगा। हैंडराइटिंग में ऐसे भी बच्चे थे जिनकी लेखन अत्यंत सुंदर रही। वैसे तो हर बच्चा कोई ना कोई प्रतिभा का धनी होता है लेकिन उनकी इसी प्रतिभा को खोजकर सामने लाो का काम संस्था ने किया है।

Related Articles

Back to top button