ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
मध्यप्रदेश

महिला को अस्पताल में फर्जी नाम से भर्ती करवाकर भागा लिवइन पार्टनर

इंदौर। एमवाय अस्पताल में भर्ती महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। उसके लिवइन पार्टनर ने शराब के नशे में गिरना बताया था। वह अस्पताल में भी फर्जी नाम लिखवाकर चला गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। महिला के बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है।

आजाद नगर थाना पुलिस के मुताबिक, महिला के सिर में चोट लगी है। गुरुवार दोपहर उसे वीरू नामक व्यक्ति ने गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया था। वीरू ने अस्पताल में बनी पर्ची में सुनीता पति ओमप्रकाश निवासी आलोक नगर मुसाखेड़ी नाम बताया था। डाक्टर को बताया कि शराब के नशे में गिर गई थी।

महिला के बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए महिला के स्वजन को बुलाया तो पता चला कि उसका नाम कमला पति बोटनसिंह है। कुछ समय से वह वीरू के साथ नायता मुंडला क्षेत्र में रहती थी। उसका ढाबा भी है। बेटे संतोष ने पुलिस को बताया कि वीरू फ्लैट दिखाने के लिए खुड़ैल क्षेत्र में ले गया था। संतोष ने हत्या का भी आरोप लगाया है। एसआइ विजेंद्र शर्मा के मुताबिक, महिला के सिर में चोट है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button