ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
मध्यप्रदेश

सभी म्यूजियम अपग्रेड करेगी स्मार्ट सिटी एआइ का होगा उपयोग

 ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए महाराज बाड़ा पर बने हुए डिजिटल म्यूजियम एवं प्लेनेटोरियम, अटल म्यूजियम, निर्माणाधीन इंडस्ट्रियल म्यूजियम के साथ ही मोतीमहल स्थित नगर निगम संग्रहालय को भी अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय को डेवलप करने वाली एजेंसी से मार्गदर्शन लिया गया है। कार्पोरेशन ने इसके लिए सात करोड़ 75 लाख 56 हजार 923 रुपए का बजट निर्धारित किया है और इसके टेंडर भी जारी कर दिए हैं। आगामी छह जुलाई को टेंडर खोलकर अपग्रेडेशन करने वाली ठेकेदार फर्म का चयन किया जाएगा। शर्तों के अनुसार इन संग्रहालयों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का भी उपयोग करने पर जोर दिया गया है।

महाराज बाड़ा अब संग्रहालयों का हब बनता जा रहा है। यहां गोरखी परिसर में डिजिटल म्यूजियम एवं प्लेनेटोरियम, अटल म्यूजियम बनाकर तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही शासकीय प्रेस बिल्डिंग में इंडस्ट्रियल म्यूजियम का निर्माण अभी चल रहा है। ये सभी कार्य स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन ने कराए हैं, जबकि जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया ने विक्टोरिया मार्केट में देश का पहला जियो साइंस म्यूजियम की पहली गैलरी तैयार कर दी है और दूसरी गैलरी का कार्य चल रहा है। अब स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन ने अपने संग्रहालयों को अपग्रेड करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इसे क्वालिटी एंड कास्ट बेस्ड सेलेक्शन (क्यूसीडीएस) माडल पर किया गया है यानी टेक्निकल क्वालिटी के 70 प्रतिशत और फाइनेंशियल क्वालिफिकेशन के 30 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे।

संग्रहालयों में ये होंगे बदलाव

-आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल कर संग्रहालयों की थीम तैयार कराई जाएंगी।

-साउंड सिस्टम इंप्रूव किया जाएगा, ताकि सैलानी म्यूजियम के समां में बंध जाएं।

-लाइटिंग में भी बदलाव होगा। गैलरियों के इंटीरियर को भी चेंज किया जाएगा।

-प्रधानमंत्री संग्रहालय की तर्ज पर नई स्क्रीन और टेक्नोलाजी का उपयोग होगा।

चयनित कंपनी ही करेगी प्लान

कार्पोरेशन ने अभी सिर्फ क्यूसीडीएस माडल तय किया है। इसमें कंपनी को स्वतंत्रता दी गई है कि वे अपने हिसाब से संग्रहालयों को अपग्रेड करने का बेहतर से बेहतर प्लान तैयार करें। जिस कंपनी का प्लान बेहतर और टेक्निकल रूप से ज्यादा मजबूत होगा, उसी का चयन किया जाएगा। इसमें थोड़ा-बहुत सिविल वर्क करने का भी प्रविधान किया गया है।

Related Articles

Back to top button